बांसवाड़ा

Banswara Crime : शादी का झांसा देकर डाक्टरी की पढ़ाई कर रही युवती का किया यौन शोषण, फिर वायरल किए फोटो, FIR दर्ज

Banswara Crime : डाक्टरी के पढ़ाई कर रहे एक युवक और युवती की सगाई हुई। फिर शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया। मनमुटाव होने पर आरोपी ने फोटो वायरल कर दिए। जिससे परेशान युवती ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2025, 10:36 AM IST
Banswara Crime Medicine Studying Girl was Sexually Exploited on Pretext of Marriage then her Photos Viral FIR Registered

Banswara Crime : मध्यप्रदेश के एक युवक ने शादी का झांसा देकर बांसवाड़ा की एक युवती का यौन शोषण किया। मनमुटाव पर फोटो वायरल करने से आहत युवती ने आरोपी के खिलाफ सज्जनगढ़ थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई।

सामाजिक रीति-रिवाज से सगाई की

पुलिस के अनुसार युवती ने रिपोर्ट में बताया कि जयपुर में आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई करते उसका संपर्क एमबीबीएस कर रहे रतलाम जिले में शिवगढ़ क्षेत्र के युवक से हुआ। दोनों सजातीय होने से परिवारों तक रिश्ते की बात पहुंची, तो 2023-24 में आरोपी के परिजनों ने आकर सामाजिक रीति-रिवाज से सगाई की।

अन्य से अफेयर की जानकारी पर आरोपी बिफरा

उसके बाद जल्द शादी करने की बात कर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। बाद में किसी अन्य से अफेयर की जानकारी पर जब उनका मनमुटाव हुआ, तो आरोपी बिफर गया और पूर्व में उसके साथ लिए फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर परेशान करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने किया केस दर्ज, तहकीकात शुरू

इससे वह और परिवार के लोग परेशान हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई के आग्रह पर पुलिस ने केस दर्ज किया। तहकीकात कुशलगढ़ सीआई रूपसिंह के जिम्मे की गई है।

Updated on:
21 Feb 2025, 10:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार