3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Crime : दुबई में कार्यरत पति से फोन पर हुई कहासुनी, गुस्से में महिला ने कीटनाशी गटका, कांप गए लोग

Banswara Crime : दुबई में कार्यरत पति से फोन पर कहासुनी हुई। इसके बाद गुस्से में महिला ने बड़ा कदम उठाया। इसकी जानकारी होने पर लोग कांप गए।

2 min read
Google source verification
Banswara Crime Argument with Husband in Dubai on Phone Woman Anger took a Big Step People Shocked

Banswara Crime : बांसवाड़ा के दानपुर क्षेत्र में दुबई में कार्यरत पति से फोन पर संवाद के दौरान कहासुनी पर तैश में आकर एक महिला ने कीटनाशी गटक लिया। उसकी बांसवाड़ा लाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरे दिन गुरुवार को पीहर पक्ष ने पति पर दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन कार्रवाई के लिए रजामंद हुए। इसके बाद दोपहर में पोस्टमार्टम करवाया गया।

रास्ते में पत्नी की मृत्यु हो गई

पुलिस के अनुसार घटना उबापाण निवासी रमीला पत्नी दिनेश ने गांव को कीटनाशी गटक लिया। उस समय ससुराल के लोग नौतरे में गए थे। वह खुद भी नौतरे में शामिल होने के बाद जल्दी घर आ गई थी। फिर रात को पति का दुबई से फोन आया तो उसकी बातचीत हुई। थोड़ी देर बाद उसने कीटनाशी पी लिया और बांसवाड़ा-घाटोल मार्ग से सटे तेजपुर में अपनी मां को कॉल किया। इस पर पीहर पक्ष दौड़ा। उबापाण पहुंचने तक रमीला के ससुराल के लोग भी आ गए, तो सभी उसे लेकर बांसवाड़ा के लिए निकले। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

पति दुबई से बांसवाड़ा पहुंचा

रात को शव एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद दूसरे दिन दोनों पक्षों के परिजन एकत्र हुए। इससे पहले इत्तला पर दिनेश भी दुबई से रवाना हो गया। वह गुरुवार देरशाम को बांसवाड़ा पहुंचा।

यह भी पढ़ें :जयपुर में दर्दनाक हादसा, गणेशजी मंदिर दर्शन करने गई महिला के सिर के बाल और साड़ी टैंपो के एक्सल में फंसी, जानें फिर क्या हुआ

उसने तंग आकर जान दी, मां ने लगाया आरोप

इससे पहले यहां दोपहर में मोर्चरी के बाहर मृतका की मां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि दिनेश फोन पर आए दिन रमीला से झगड़ा करता था। इससे तंग आकर उसने जान दी।

यह भी पढ़ें :जयपुर में स्क्रैप सर्टिफिकेट की मांग बढ़ी, नए लग्जरी वाहनों की खरीद पर मिल रही भारी छूट

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शाम को शव सुपुर्द कर दिया। अब जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, जानें 22-23-24-25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Story Loader