
Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इसी के साथ राज्य के जिलों में बारिश का दौर थम गया है। 22-23-24-25 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा? इस पर मौसम केंद्र जयपुर का अपडेट है कि शुक्रवार से अब मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 5 से 6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में 19 मिमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान डूंगरपुर और बाड़मेर में 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान अंता बारां में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में गुरुवार रात को तेज अंधड़ और बारिश से कुछ जगह सरसों और गेहूं की फसल से नुकसान हुआ।
दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
22 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
23 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
24 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
25 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
Updated on:
21 Feb 2025 07:35 am
Published on:
21 Feb 2025 07:35 am
