बांसवाड़ा

Banswara Crime : रात में सोती महिला पर डीजल डालकर लगाई आग, पीठ और चेहरा झुलसा, अज्ञात पर FIR

Banswara Crime : बांसवाड़ा के टोरी बड़ी गांव में एक महिला रात को सो रही थी। अचानक किसी ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला का पीठ और चेहरा झुलसा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2026, 12:12 PM IST
Banswara Crime sleeping woman night pouring diesel fire face scorched FIR lodged unknown person
Banswara Crime : फोटो - AI

Banswara Crime : बांसवाड़ा के टोरी बड़ी गांव में सोती हुई एक महिला पर अज्ञात आरोपियों के डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने रात में महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी, जिसमें वह झुलस गई। झुलसने से घायल महिला को परिजन अरथूना अस्पताल ले गए, जहां से उसे सागवाड़ा रैफर कर दिया गया। अरथूना थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि पति लक्ष्मण की ओर से दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी रम्भा उर्फ रमा पत्नी ताबियार रात में घर के आंगन में सो रही थी।

वह स्वयं, उनका साथ बड़ा बेटा हितेश एवं छोटा बेटा एवं दो बेटियां सभी आंगन में सो रहे थी। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के ऊपर डीजल डाला और आग लगा दी। घटना में महिला की पीठ और चेहरा झुलस गया। झुलसने से महिला का चेहरा काला पड़ गया। परिजन महिला को पहले अरथूना अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए बांसवाड़ा के सागवाड़ा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

एक और क्राइम की न्यूज के अनुसार बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में 2 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, परिवादिया रितु चौहान पत्नी लोकेन्द्र सिंह चौहान और नृपजीत सिंह सुरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे खसरा संख्या 623 पर गए थे। वहां एक युवक जेसीबी और ट्रैक्टर से सड़क पर पत्थर डाल रहा था। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम रितिक तेली बताया और गाली-गलौच करते हुए रितु चौहान पर हमला कर दिया। इस दौरान रितु के पति लोकेन्द्र सिंह ने बीच-बचाव किया तो दूसरे आरोपी हर्षित तेली ने लोकेंद्र पर हमला कर दिया। दोनों परिवादियों को चोटें आईं। घटना के बाद कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं और धमकी दी कि उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे झूठा केस दर्ज कराएंगी।

परिवादियों ने आरोपीगण की ओर से भविष्य में गंभीर घटना को अंजाम देने की आशंका को लेकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी अनिल पटेल को सौंपी गई है।

Updated on:
16 Jun 2026, 12:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?