
Banswara : बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सोमवार को जिले के तीनों निकायों में अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसमें बांसवाड़ा में भाजपा के मुकेश रावत, कुशलगढ़ में भाजपा के हितेष पडियार एवं परतापुर-गढ़ी में कांग्रेस के सुदीप पंचोरी ने निर्वाचित हुए। खास बात ये रही कि बांसवाड़ा में भाजपा को 3 और कांग्रेस को 1 निर्दलीय का साथ मिला। वहीं, कुशलगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों को 10-10 मत मिले। इस पर अध्यक्ष के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें भाग्य ने हितेष पडियार का साथ दिया।
परतापुर-गढ़ी में कांग्रेस ने बाजी पलटते हुए 14 मत हासिल किए। कांग्रेस को एक निर्दलीय तथा एक वोट भाजपा के किसी पार्षद की ओर से क्रॉस वोट किए जाने से मिला। शेष 11 वोट भाजपा को मिले।
सभापति : मुकेश रावत (बीजेपी)
कुल वार्ड : 60
भाजपा को मत : 37
कांग्रेस को मत : 23
बहुमत किसका : भाजपा
खास बात : भाजपा को 3 निर्दलीय का भी समर्थन मिला। वहीं, कांग्रेस को 1 निर्दलीय का साथ मिला।
अध्यक्ष : सुदीप पंचोरी (कांग्रेस)
कुल वार्ड : 25
भाजपा को मत : 11
कांग्रेस को मत : 14
बहुमत किसका : कांग्रेस
खास बात : भाजपा को 1 निर्दलीय पार्षद का वोट मिला। पर, नतीजों में भाजपा को केवल 11 ही मत मिले। भाजपा के खेमे से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। इससे भाजपा में भीतरघात सामने आया है।
अध्यक्ष : हितेश पडियार (भाजपा)
कुल वार्ड : 20
भाजपा को मत : 10
कांग्रेस को मत : 10
बहुमत किसका : दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को बराबर मत मिले।
खास बात : दोनों पार्टियों को 10-10 वोट मिलने पर लॉटरी हुई और भाग्य ने भाजपा के हितेश पडियार का साथ दिया।