
Banswara : बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव 2026 की चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण में मंगलवार को उपसभापति एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। इसमें बांसवाड़ा नगर परिषद् उपसभापति चंकी शाह निर्वाचित हुए। वहीं, कुशलगढ़ नगरपालिका में भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद नरेश गदिया एवं परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कांग्रेस के इश्तियाक अहमद उपाध्यक्ष बने। शाम को परिणाम जारी होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को कंधे पर उठा लिया और खूब नारेबाजी की।
चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 10 बजे उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रस्तावित थी। पर, देर शाम तक बाड़ेबंदी में पार्षदों के बीच खींचतान बनी रही। देर रात तक पार्टियां किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगा पाए। निर्वाचन प्रक्रिया के ठीक डेढ़ घंटे पहले पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित किए। इसके बाद प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की।
उपसभापति : चंकी शाह (भाजपा)
कुल वार्ड : 60
भाजपा को मिले : 36
कांग्रेस को मत : 24
बहुमत किसको : भाजपा
क्या रहा खास : अध्यक्ष के चुनाव में एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा को वोट दिया था। पर, उपाध्यक्ष के चुनाव में उसने फिर पाला बदला और कांग्रेस को मत मिले।
उपाध्यक्ष : इश्तियाक अहमद (कांग्रेस)
कुल वार्ड : 25
भाजपा को मत : 12
कांग्रेस को मत : 13
बहुमत किसका : कांग्रेस
खास बात : अध्यक्ष पद के लिए भाजपा खेमे से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की थी। पर, उपाध्यक्ष में ऐसा नहीं हुआ यहां बहुमत के आधार पर 12-13 ही मत मिले।
उपाध्यक्ष : नरेश गदिया (निर्दलीय)
कुल वार्ड : 20
भाजपा को मत : 11
कांग्रेस को मत : 9
बहुमत किसका : बीजेपी
खास बात : अध्यक्ष पद के लिए भाजपा खेमे से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की थी। उपाध्यक्ष में ऐसा नहीं हुआ। नरेश पूर्व बोर्ड में भी भाजपा से पार्षद थे।