बांसवाड़ा

Monsoon Update : बांसवाड़ा पर मानसून मेहरबान, बांधों में बढ़ा पानी का आवक, कागदी बांध का 1 गेट खोला गया

Banswara Weather Today : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले पर मानसून मेहरबान है। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से बांधों में पानी का आवक बढ़ गया है। जिस वजह से कागदी बांध का 1 गेट खोल दिया गया है।
3 min read
Banswara Weather Today Monsoon water inflow in dams increased Kagdi dam 1 gate opened IMD Prediction
कागदी बांध का 1 गेट खोल गया। पत्रिका फोटो

Banswara Weather Today : बांसवाड़ा जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। पिछले कुछ दिनों से जिलेभर में रुक-रुककर हो रही बारिश ने न सिर्फ तापमान में गिरावट लाई है, बल्कि खेतों और जंगलों में हरियाली भी लौटा दी है। दिन हो या रात, कभी भी बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। रात ढाई बजे तेज बारिश हुई, वहीं सुबह और दोपहर बाद भी अलग-अलग समय पर रिमझिम बारिश ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। बारिश का यह दौर केवल मौसम में नमी ही नहीं, बल्कि बांधों में पानी की आवक भी बढ़ा रहा है। कागदी और सुरवानिया जैसे बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ने पर कागदी बांध का एक गेट एक मीटर खोलकर पानी छोड़ा गया।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। देर रात से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही थी। ऐसे में रात करीब 2.15 अचानक से कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश का एक दौर सुबह भी चला है। दोपहर बाद धूप निकलने से आर्द्रता में कमी आई। यह 90 प्रतिशत से घट कर 72 प्रतिशत ही रह गई।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आगामी 24 घंटों में बारिश और गर्मी दोनों रंग देखने को मिले सकते हैं। तापमान में एक से दो डिग्री तेजी के साथ ही बारिश के आसार हैं। तापमान बढ़ने से उमस बढ़ेगी और गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

एक गेट, एक मीटर खोला

डेम एक्सईएन पीसी रैगर ने बताया कि शाम 3 बजे के करीब कागदी का जलस्तर 235.65 फुट होने पर एक गेट को एक मीटर खोल कर 30.72 क्यूमैक पानी छोड़ा गया है। यदि अच्छी बारिश होगी तो गेट की संख्या और ऊंचाई दोनों बढ़ाई जा सकती है।

जिले के प्रमुख बांध की स्थिति

डेम - वर्तमान गेज - क्षमता गेज
माही डेम - 271.85 - 281.5
बाजना डेम - 289.00 - 300
कडाना डेम - 118.95 - 127.74
गलियाकोट - 118.10 - 128.30
कागदी डेम - 235.55 - 236
अनास - 00.00 - 13.30
पीएच - 2 217.60 - 220.50
साबला - 00.00 - 09 ।

सुरवानिया डेम के 4 गेट खोले गए। पत्रिका फोटो

सुरवानिया बांध के 4 गेट 2-2 फीट खुले

बांसवाडा जिले के प्रमुख जलस्रोत सुरवानिया बांध में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जलस्तर 149.95 मीटर दर्ज किया। डेम के कनिष्ठ अभियंता हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के कारण बांध में पानी की तेज आवक हो रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे सुरवानिया डेम के 4 गेट 2-2 फीट तक खोले गए। वर्तमान में 30.45 क्यूसेक की दर से पानी की निकासी की जा रही है।

जिले में कहां कितनी बारिश

बांसवाड़ा - 47
केसरपुरा - 27
दानपुर - 47
घाटोल - 51
भूंगड़ा - 23
जगपुरा - 17
गढ़ी - 53
लोहारिया - 29
अरथूना - 48
बागीदौरा - 76
शेरगढ़ - 60
सल्लोपाट - 110
कुशलगढ़ - 42
सज्जनगढ़ - 133।

Updated on:
28 Jun 2025 12:29 pm
Published on:
28 Jun 2025 12:28 pm