
फाइल फोटो पत्रिका
Monsoon Update : राजस्थान में मानसून पूरी तरह से मेहरबान हैं। मौसम विभाग ने आज 28 जून को राजस्थान के 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार भरतपुर, धौलपुर जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 20-30 KMPH रहने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के साथ पश्चिमी राजस्थान में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में सीकर, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। जैसलमेर में दो दिन में करीब तीन इंच बारिश हुई वहीं जोधपुर में शुक्रवार शाम को आधे घंटे तेज बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। वहीं राजधानी जयपुर में सुबह और दोपहर में तेज बारिश के बाद उमस रही।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। शनिवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में भी रविवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में जयपुर में 13.2, सीकर में 27, वनस्थली में 15.4, डबोक में 24.2, जैसलमेर में 114, डूंगरपुर में 45, दौसा में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में सामान्य से 150 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
Updated on:
28 Jun 2025 09:11 am
Published on:
28 Jun 2025 09:11 am
