पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि ग्राम सभाओं की बैठक की कार्यवाही के बाद अधिकारी हस्ताक्षर रजिस्टर में पेज के साइड में नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाएं होने के बाद कार्यवाही रजिस्टर में अक्सर खाली पेज पर अधिकारी एक साइड में हस्ताक्षर कर देते हैं, ऐसी शिकायतें मिली है। अब ऐसा नहीं होगा। अब जहां तक कार्यवाही लिखी जाएगी, उसी के नीचे हस्ताक्षर करने होंगे।