बांसवाड़ा

Fraud at PNB : बांसवाड़ा में सीबीआई टीम का छापा, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fraud at PNB : बांसवाड़ा में सीबीआई टीम ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास एक धर्मशाला से करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
CBI team raids Banswara mastermind of multi-crore fraud arrested
बांसवाड़ा. आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती सीबीआई की टीम। फोटो पत्रिका

Fraud at Punjab National Bank : दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास एक धर्मशाला से चार करोड़ रुपए की ठगी के मास्टरमाइंड को पकड़ा है। वह फर्जी पहचान से वहां छिपकर रह रहा था।

सीबीआइ के अनुसार आरोपी संजीव दीक्षित उत्तरप्रदेश के बागपत जिले का निवासी है। उस पर अलग-अलग राज्यों में ठगी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी वर्ष 2013 में दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक से 4 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में वांछित था और 2016 से फरार चल रहा था। वह त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दर्शन करने आया था और एक धर्मशाला में ठहरा हुआ था।

मुखबिर से मिली सूचना पर सीबीआई टीम ने उसे धर्मशाला से दबिश देकर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह अलग-अलग नामों और फर्जी आईडी के जरिए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में किराए पर रहता रहा और कानून से बचता रहा।

सीबीआई ने अदालत में किया पेश

आरोपी को गिरफ्तार कर सीबीआई ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
31 Jan 2026 08:51 am
Published on:
31 Jan 2026 08:51 am