बांसवाड़ा

बाल अपचारी ने केयर-टेकरों पर सरिये से किया जानलेवा हमला, हुआ फरार

बाल सम्प्रेषण एवं किशोर गृह ( child communication house banswara ) के भीतर बुधवार की सुबह एक बाल अपचारी दो केयर-टेकरों पर लोहे के सरिये से प्राण घातक हमला करने के बाद फरार ( absconding ) हो गया, जिसका रात तक कोई सुराग नहीं लगा। हमले में घायल दोनों कार्मिकों को खून से लथपथ अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 7:49 PM IST
Feature image

बांसवाड़ा.
कोतवाली थाना इलाके के डायलाब रोड स्थित बाल सम्प्रेषण एवं किशोर गृह ( child communication house banswara ) के भीतर बुधवार की सुबह एक बाल अपचारी दो केयर-टेकरों पर लोहे के सरिये से प्राण घातक हमला करने के बाद फरार ( absconding ) हो गया, जिसका रात तक कोई सुराग नहीं लगा। हमले में घायल दोनों कार्मिकों को खून से लथपथ अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

एक पखवाड़े में दूसरी वारदात ( minor absconding )

वारदात की सूचना करीब दो घंटे बाद पुलिस ( Banswara Police ) तक पहुंची। इस पर थाना प्रभारी भैयालाल आंजना मौके पर पहुंचे। एक पखवाड़े में बाल सम्प्रेषण गृह से बाल अपचारी के भागने की दूसरी वारदात है।


बारी-बारी से किए हमले ( banswara news )

घटनाक्रम सुबह करीब आठ बजे का है। बाल संम्प्रेक्षण गृह के बाथरूम की जाली टूटी हुई होने एवं वहां से कुछ आवाज आने पर केयर टेकर भूंगड़ा थाना इलाके के झरी निवासी तोलाराम (32) पुत्र लक्ष्मण चरपोटा तथा आंबापुरा थाना इलाके के खरवाली निवासी प्रभु (35) पुत्र नरू खराड़ी पहुंचे। इनमें से प्रभु गेट पर बैठ गया और तोलाराम भीतर देखने गया। इसी दरम्यान दीवार के पास छिपकर बैठे बाल अपचारी ने तोलाराम पर लोहे के सरिया से ताबड़तोड़ हमला शुरू किया। इसके बाद जब प्रभु ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो उसने प्रभु पर भी हमला कर दियाा। तोला राम बचने को बाहर निकलकर आया तो आरोपी ने फिर उस पर हमला किया। प्रभु अपनी जान बचाकर भागा, लेकिन अपचारी ने दोबारा प्रभु पर हमला किया। इसके बाद वह मुख्यद्वार खोलकर फरार हो गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज