शहर से सटे ठीकरिया गांव निवासी अर्जुन शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्केच बनाया है। स्केच बनाते हुए वीडियो को मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वयं गुरुवार को ट्वीट किया।
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/बांसवाड़ा. शहर से सटे ठीकरिया गांव निवासी अर्जुन शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्केच बनाया है। स्केच बनाते हुए वीडियो को मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वयं गुरुवार को ट्वीट किया।
मुख्यमंत्री ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि बांसवाड़ा के ठीकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला ने मेरा स्केच बनाया है। इस बच्चे की प्रतिभा ने मेरे दिल को छू लिया है। आशा करता हूं जल्दी ही इस प्रतिभाशाली बालक से मेरी मुलाकात होगी। गौरतलब है कि अर्जुन ने पहले भी कई स्केच बनाए हैं। अर्जुन नियमित मेडिटेशन करता है और आंखों पर काली पट्टी बांधने के बाद भी चित्र, रंग, वस्तु, नोट आदि भी पहचानने की प्रतिभा रखता है।
कक्षा पांचवी में अध्ययनरत 11 वर्षीय अर्जुन ने कोरोना काल में घर पर रहते हुए पहला स्केच अपनी दादी पुष्पा देवी शुक्ला की बनाई थी। इसके बाद परिजनों व सेलेब्रिटियों के स्केच बनाने शुरू किए। अर्जुन की डांस में भी रुचि है। उसके पिता हार्दिक शुक्ला ने बताया कि अर्जुन प्रतिदिन करीब एक घण्टा स्केच बनाने का अभ्यास करता है। अभी तक 200 स्केच व पेंटिंग बनाई है। मुख्यमंत्री की पेंटिंग का वीडियो परिचित मनीषदेव जोशी एवं गौतम पण्ड्या को भेजा था। जिसके बाद दिनेश खोड़निया ने हार्दिक शुक्ला से सम्पर्क कर 12 मार्च को सीएम से मिलने का समय दिया।