अलग होगी फिल्म ‘पचहत्तर का छोरे’ की कहानी
‘पचहत्तर का छोरा’ एक ऐसी फिल्म है, जो जीवन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करेगी। फिल्म के माध्यम से 75 वर्षीय बुजुर्ग की यात्रा को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में जाने-माने अभिनेता रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा की अहम भूमिका है। फिल्म के डायरेक्टर जयंत गिलाटर टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग सीरियल्स के 4000 से भी अधिक एपिसोड्स के निर्देशन का अनुभव हासिल है। अब तक राजस्थान में ऑस्कर नामांकित फिल्म पहेली, लगान, गुलामी, बोल बच्चन और बजरंगी भाईजान जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।