8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में शूट हुई वेब सीरीज का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

राजस्थान के एक छोटे से शहर में शूट हुई वेब सीरीज 'दहाड़' का प्रीमीयर अब बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इस प्रीमियर में शामिल होने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anant awdichya

•

Updated: 22 Feb 2023, 4:46 PM IST

sonakshi sinha

जयपुर। राजस्थान के एक छोटे से शहर में शूट हुई वेब सीरीज 'दहाड़' का प्रीमीयर अब बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इस प्रीमियर में शामिल होने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज होगी। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर वेब सीरीज दहाड़ फेस्टिवल के बर्लिन सीरीज मार्केट में दिखाई जाएगी। हालांकि ओटीटी पर सोनाक्षी के करियर की शुरूआत तो फिल्म भुज द प्राइड ऑफ ऑनर से हुई है, लेकिन दहाड़ राजस्थान के एक छोटे से शहर में शूट हुई आठ ऐपिसोड्स की एक क्राइम, मिस्ट्री, थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जो पहली भारतीय सीरीज बनेगी जिसका प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा।

सीरीज में सोनाक्षी पुलिस का रोल निभाते नजर आ रही है, दरअसल सोनाक्षी वेब सीरीज से डेब्यू की तैयारी में हैं। इस सीरीज में एक सार्वजनिक शौचालय में कई महिलाओं की रहस्मय तरीके से मौत हो जाती है, जिसका केस सोनाक्षी के पास आता हैं। इस सीरीज में विजय वर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। विजय हमेशा से ही अच्छे एक्टर के रूप में उभर कर आते हैं और उन्होंने अपने रोमांचक प्रदर्शनों से फेन्स का दिल भी जीता। अब वह अपनी वेब सीरीज दहाड़ के साथ फिर से ग्लोबल लेवल पर जा रहे हैं। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है, जबकि निर्माण एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। दहाड़ बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज है, जहां यह बर्लिनले सीरीज अवार्ड के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी।

यह भी पढ़ें : छोटे शहरों और कस्बे के लिए सोशल मीडिया बना वरदान, राजस्थान के खिलाड़ियों को मिली नई पहचान


बर्लिन फिल्म फेस्टिवल
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल दुनिया के फेमस फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। साल 1978 के बाद से यह फिल्म फेस्टिवल हर बार फरवरी में आयोजित किया जा रहा है। दुनिया के पांच सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है ये फेस्टिवल। शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान' और रणवीर सिंह की 'गली बॉय' को पहली बार यहीं प्रदर्शित किया गया था।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने ट्विटर पर बदली profile pic, तो ये किसने कहा कहीं सरकार न बदल जाए !
सोनाक्षी सिन्हा है काफी खुश
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके फैंस के लिए ये खुशखबरी हैं।दरअसल सोनाक्षी की अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाड़' का बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जा रहा है। जिसको लेकर सोनाक्षी काफी खुश और वह बर्लिन भी पहुंच गई हैं। बर्लिन पहुंचने के बाद सोनाक्षी सिन्हा की फोटोस भी सामने आई हैं, और इन तस्वीरों में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले फिल्म डबल एक्सेल में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। वहीं विजय वर्मा की बात करें तो वह इन दिनों एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया संग रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।