बांसवाड़ा

Banswara: 19 साल की उम्र में की दो शादियां, फिर हो गया परेशान तो बन गया लुटेरा, पुलिस ने किया अरेस्ट

Gold Ornament Snatching: बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने का टिक्का झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो शादियां की हैं और उनके खर्च और मौज शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की थी।

2 min read
आंबापुरा थाना पुलिस, पत्रिका फाइल फोटो

Gold Ornament Snatching: बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने का टिक्का झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का सोने का टिक्का बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी ने दो शादियां की हैं और उनके खर्च और मौज शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की थी।

ये भी पढ़ें

Banswara Crime : महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर राजस्थान में क्राइम, नाबालिग से गैंगरेप की कोशिश, किशोरी अर्धनग्न अवस्था में भागी

यह है पूरा मामला

आंबापुरा थानाधिकारी निर्भयसिंह राणावत ने बताया कि 6 फरवरी को मेदिया डिंडोर निवासी शीला पत्नी पिंटू उर्फ प्रेमशंकर अपने पीहर उमराखाल केसरपुरा से पैदल ससुराल जा रही थी। खोडी पिपली पंचायत के पास एक युवक मोटरसाइकिल से आया और बातचीत के बहाने महिला के माथे पर पहना सोने का टिक्का झपटकर फरार हो गया।

मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता से सूचना मिली कि खडदेव निवासी संतोष पिता प्रभु दामा उम्र 19 वर्ष संदिग्ध पाया हुआ। घटना के बाद वह घर से फरार था जिस पर उसकी तलाश की गई तो वह अपने ससुराल गदेडापादा पाड़ला थाना भुगंडा में होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने उसके ससुराल में रात्रि में दबिश लेकर पकड़ने की कोशिश ली लेकिन वहां भी वह अंधेरे का फायदा उठाकर पास के जंगल में जा छुपा। जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और थाने लाया गया।

पुलिस की पूछताछ में उगला सच

आरोपी से पुलिस ने जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया तो अभी आरोपी पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दो शादियां की उनके खर्चे एवं मौज शौक पूरे करने के लिए वारदात करना कबूला। तो वहीं आरोपी नई पत्नी के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के बारे में आरोपी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में एलपीजी संकट: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर अगले आदेश तक रोक
Also Read
View All