बांसवाड़ा

Good News : रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे केट परीक्षार्थी, निर्देश जारी

Good News : राजस्थान में रोडवेज बसों में केट परीक्षार्थी फ्री यात्रा कर सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 2:00 PM IST
Good News CAT Candidates Able to Travel Free in Roadways Buses Instructions Issued
File Photo

Good News : खुशखबर। राजस्थान में रोडवेज बसों में केट परीक्षार्थी फ्री यात्रा कर सकेंगे। राजस्थान में 27-28 सितंबर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा (केट-2024) के लिए रोडवेज की बसों में परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए बांसवाड़ा आगार जरूरत अनुसार उदयपुर-जयपुर के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाएगा।

दिशा-निर्देश जारी किए गए

रोडवेज के बांसवाड़ा आगार के मुख्य प्रबंधक मनीष जोशी के अनुसार इस संबंध ने कार्यकारी निदेशक (यातायात) रोडवेज डॉ. ज्योति चौहान ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार 26 सितंबर रात्रि 12 बजे से 29 सितंबर मध्यरात्रि पूर्व तक परीक्षाओं को अपने केंद्रों तक आवाजाही के लिए रोडवेज की बसों में निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इसके लिए उन्हें अपने गृह स्थल और केंद्र की तस्दीक के लिए आधार कार्ड और परीक्षा प्रवेश पत्र साथ रखना होगा।

यह भी पढ़ें -

परीक्षार्थी एक दिन पहले कर सकते हैं सफर

रोडवेज के बांसवाड़ा आगार के मुख्य प्रबंधक मनीष जोशी ने बताया कि बांसवाड़ा के ज्यादातर परीक्षार्थियों के सेंटर उदयपुर हैं। कुछ जयपुर के भी है। उक्त अवधि मे ट्रॉफिक बढ़ने पर अन्य रुट की कुछ बसें हटाकर अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। भीड़भाड़ से बचने के लिए एक दिन परीक्षार्थी पहले सफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
26 Sep 2024, 2:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार