बांसवाड़ा

Banswara : रक्षाबंधन पर भारतीय डाक विभाग की विशेष सौगात, रविवार और छुट्टी के दिन भी घर-घर पहुंचाए जाएंगे पार्सल

Rakshabandhan Special Gift : भारतीय डाक विभाग ने इस राखी पर बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। साथ ही डाक विभाग की ओर से श्रावण मास में शिवभक्तों के लिए उत्तराखंड के गंगोत्री से लाए गंगाजल से भरी शीशी भी उपलब्ध है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 11:51 AM IST
Indian Postal Department Rakshabandhan Special Gift Sundays and holidays every home delivered parcels will
बांसवाड़ा शहर के प्रधान डाकघर में राखी पर बहनों के लिए स्पेशल लिफाफे, गिफ्ट बॉक्स एवं गंगाजल से भरी शीशी। फोटो पत्रिका

Rakshabandhan Special Gift : भारतीय डाक विभाग ने इस राखी पर बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। दूर-दराज रहने वाले भाइयों तक राखी, उपहार और मिठाइयां बेहद कम दाम में और बारिश के मौसम में भी सुरक्षित तरीके से भेजी जा सकेंगी। इसके लिए आकर्षक प्रिंट वाले लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं, जो पार्सल को पूरी तरह सुरक्षित रखेंगे।

डाकघर में रोजाना 20-25 लोग ले रहे हैं सेवा का लाभ

प्रधान डाकघर बांसवाड़ा के पोस्ट मास्टर मनमोहनसिंह मीणा ने बताया कि यह सेवा जिले के सभी उप डाकघरों और ग्रामीण सब-सेंटरों में भी उपलब्ध है। बीते 10 दिनों में 185 राखी लिफाफे और 50 गिफ्ट बॉक्स बिक चुके हैं। डाकघर में रोजाना 20-25 लोग इस सेवा का लाभ ले रहे हैं।

डाकघर में स्टॉक में हैं 2 हजार लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स

मनमोहनसिंह मीणा ने बताया कि ग्रामीण बहनों के लिए 20 सब-सेंटरों के माध्यम से 251 पोस्ट मास्टर गांव-गांव तक लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स पहुंचा रहे हैं। डाकघर में वर्तमान में 2 हजार लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स स्टॉक में हैं। जरूरत अनुसार और भी मंगवा लिए जाएंगे

गंगाजल से भरी शीशी भी है उपलब्ध

खास बात यह है कि रविवार और छुट्टी के दिन भी पार्सल घर-घर पहुंचाए जाएंगे। इसके साथ डाक विभाग की ओर से श्रावण मास में शिवभक्तों के लिए उत्तराखंड के गंगोत्री से लाए गंगाजल से भरी शीशी भी उपलब्ध है।

Updated on:
17 Jul 2025, 11:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?