बांसवाड़ा

मेले से लौटती जीप गड्ढे में अटकी, घबराकर कूदे सवार, ​कोई सिर के बल गिरा तो कोई पीठ के, एक की मौत, 24 घायल

शहर के समीप चाचाकोटा के आला पृथ्वीगढ़ में मंगलवार रात बांसवाड़ा से दशहरा मेला ( dussehra 2019 ) देखने के बाद लौटते समय सवारियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर ( road accident in banswara ) गड्ढे में अटक गई, लेकिन पलटी खाने के डर के कारण ऊपर और भीतर बैठी सवारियां हड़बड़ाहट में कूद गईं। जिससे एक की मौत हो गई और 24 जने घायल र ( jeep accident in banswara ) हो गए।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2019, 12:48 AM IST
मेले से लौटती जीप गड्ढे में अटकी, घबराकर कूदे सवार, ​कोई सिर के बल गिरा तो कोई पीठ के, एक की मौत, 24 घायल
मेले से लौटती जीप गड्ढे में अटकी, घबराकर कूदे सवार, ​कोई सिर के बल गिरा तो कोई पीठ के, एक की मौत, 24 घायल

बांसवाड़ा

शहर के समीप चाचाकोटा के आला पृथ्वीगढ़ में मंगलवार रात बांसवाड़ा से दशहरा मेला ( dussehra 2019 ) देखने के बाद लौटते समय सवारियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर ( road accident in banswara ) गड्ढे में अटक गई, लेकिन पलटी खाने के डर के कारण ऊपर और भीतर बैठी सवारियां हड़बड़ाहट में कूद गईं। जिससे एक की मौत हो गई और 24 जने घायल र ( jeep accident in banswara ) हो गए। हादसे के दौरान इलाके में चीख पुकार मच गई। जीप में अधिकतर बालिकाएं सवार थीं।

कोई सिर के बल गिरा तो कोई पीठ के बल ( banswara crime news )


हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बालिकाओं को अस्पताल रवाना किया। सूचना पर कलक्टर अंतर सिंह व पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई। एसपी ने बताया कि हादसा हड़बड़ाहट की वजह से हुआ। जीप गड्ढे में रुक गई, लेकिन बालिकाओं को लगा कि जीप पलटने वाली है। इसके चलते वे जीप से कूदने लग गई। इसमें कोई सिर के बल गिरा तो कोई पीठ के बल। इसके अलावा एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। इससे बालिकाओं को और कई युवकों के चोटें आई हैं।

चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज ( banswara police )

हादसे में काकन सेजा चाचा कोटा की 18 वर्षीय ममता की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
9 Oct 2019, 12:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज