बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : गढ़ी कस्बे में हुई चाकूबाजी के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, कलाल समाज ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 3:21 PM IST
banswara
बांसवाड़ा : गढ़ी कस्बे में हुई चाकूबाजी के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, कलाल समाज ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बांसवाड़ा. परतापुर. गढ़ी कस्बे में गत सोमवार रात हुई चाकूबाजी के मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने गुरुवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाल अपचारी को डिटेन कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी जुनेद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीआई भैयालाल आंजना ने बताया कि गढ़ी निवासी रमणलाल पुत्र प्रभुलाल कलाल ने 31 जुलाई को गढ़ी निवासी जुनेद पुत्र खन्नु खां, आदिल पुत्र युसूफ, गुल्लु पुत्र कालू मकरानी, शाहरूख, शोयब खान, मोईल एवं जुनेद के खिलाफ रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में बताया कि 30 जुलाई रात 8 बजे सैलाब घर से परतापुर में सीमेंट के 80 हजार रुपए देने जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने सैलाब के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए। विरोध करने पर जुनेद एवं उसके साथियों ने सैलाब पर चाकू से वार कर दिया और भाग गए। बीच बचाव करने आए अनिल नाई को भी हाथ में चोट लगी। प्रकरण में गढ़ी निवासी शाहरूख उर्फ सिराज पुत्र मोहम्मद शरीफ, पारसोला निवासी मुनव्वर खान पुत्र अजीज खान, आदिल पुत्र युसुफ, गढ़ी निवासी गुल्लु पुत्र गुलाम मोहम्मद मकरानी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक बाल अपचार को डिटेन कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मुनव्वर खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

सौहार्द व कानून व्यवस्था पर जोर
इधर, थाना परिसर में पुलिस उपधीक्षक धनश्याम शर्मा एवं सीआई आंजना की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों से कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। बैठक में सदस्यों ने गिरफ्तार आरोपियों एवं समाज कंटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शर्मा ने सभी से सौहार्द बनाएं रखने पर बल दिया। सदस्यों ने पुलिस को सहयोग करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया। इस मौके पर कार्यवाहक तहसीलदार मयूर शर्मा, सज्जनसिंह झाला गोपीनाथ का गड़ा, सुधेश रोकडिय़ा गढ़ी, प्रभज्योतसिंह सोनी, परतापुर सदर इदरिस खान, शब्बीर खान, जहीर मकरानी, सुरेन्द्रनाथ रावल मानसिंह राठौड़, दिनेश पाटीदार, दिलीप परमार, विठ्ठल कलासुआ आदि उपस्थित थे।

समाजजन ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
मेवाड़ा कलाल समाज जिलाध्यक्ष हरीश सैनावासा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं वेगड़ा कलाल समाज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सर्व वर्गीय कलाल समाज के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर चाकूबाजी घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही समाज कंटकों के घरों की तलाशी लेने, अवैध हथियार बरामद करने आदि की मांग भी की गई।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?