11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों से करता था अश्लील बातें, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों को प्रताड़ित करने वाला एक शख्स को दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों से करता था अश्लील बातें, गिरफ्तार

दिल्ली: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों से करता था अश्लील बातें, गिरफ्तार

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ने जहां एक ओर सूचनाओं और खबरों तक आम लोगों की पहुंच को आसान बनाया है वहीं दूसरी ओर अपराध को भी बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर कई तरह के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों को प्रताड़ित करने वाला एक शख्स को दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गुरुग्राम का रहने वाला है। आरोपी की पहचान विजय के रुप में की गई है जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हेल्पर का काम करता है और नौवीं पास है। फिलहाल पुलिस विजय को हिरासत में लेकर यह जांच कर रही है कि उसने कितने फर्जी अकाउंट बनाए हैं और कितनी लड़कियों को परेशान किया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक होटल से छुड़ाई गईं 53 नेपाली लड़कियां, वेश्यावृत्ति में धकेलने का संदेह

आरोपी के फर्जी अकाउंट में 353 लड़कियां और महिलाएं जुड़ी हैं

आपको बता दें कि साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अनयेश रॉय ने बताया कि एक लड़की ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में लड़की ने बताया कि एक शख्स ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया है और उससे लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। साथ ही उसने एडिट कर उनका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है। जब शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पाया कि आरोपी विजय के फर्जी अकाउंट से 353 लड़कियां व महिलाएं जुड़ी हैं। जांच में यह भी मालूम चला कि जब कोई लड़की उसे ब्लॉक कर देती थी तो उसने दूसरा अकाउंट बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। बता दें कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें बीते 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।

अपनी टीचर का फेक आईडी बनाया और एफबी पर चेटिंग कर लड़कों से करवा रहा था ये काम...

आरोपी ने कबूला गुनाह

आपको बता दें कि पुलिस ने जब आरोपी विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला साफ हो गया। आरोपी विजय ने बताया कि वह लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। जब वे लड़कियां उनसे जुड़ जाती थीं तो उसके बाद उनकी जानकारी जुटा लेता था। इसके बाद पुरुष के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। जब लड़की उससे जुड़ जाती थी तो उन्हें अभद्र मैसेज भेजता था। विरोध करने पर वह उस लड़की को धमकी देकर चैटिंग के लिए बाध्य करता था। यदि लड़की फिर भी विरोध करती तो उसके फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता था। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के सैंकड़ों मामले हर रोज आते हैं लेकिन उनका निस्तारण नहीं हो पाता है। इसके अलावे सोशल मीडिया पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे आप किसी की सही पहचान को जान सकें।