
चोरों से पहली बार मिले 14 लाख, दो ऑटोमेटिक पिस्टल, कारतूस व तलवारें भी बरामद, पुलिस भी चौंकी
मो. इलियास/ उदयपुर . हिरणमगरी थाना पुलिस ने चोरी, नकबजनी व लूट के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास दो ऑटोमेटिक पिस्टल मय मैग्जीन एवं एक एक्ट्रा मैग्जीन, 18 जिंदा कारतूस, दो तलवारे, एक कार, 14 लाख रुपए नकद मिले। पूछताछ में अब तक 6 चेन स्नैचिंग, 10 नकबजनी व 20 से अधिक दुपहिया वाहन चुराना स्वीकार किया है। एक चोर के घर से 14 लाख की नकदी बरामदगी का यह पहला मामला है। पुलिस ने इसे चोरी गए माल के बेचान से आरोपियों के पास नकदी होना मानकर इसे जब्त किया।
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि सीआई जितेन्द्र आंचलिया मय टीम को आरोपी राजपूतों की सेहरी गोगुन्दा हाल नीमचखेड़ा देवाली निवासी प्रदीप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, आजादनगर सेक्टर-3 निवासी हरीओम पुत्र लक्ष्मणदास, अर्जुन पुत्र भैरूलाल, गर्वमेंट प्रेस कॉलोनी सूरजपोल निवासी संजय सिंह उर्फ सत्तू भदौरिया व कैलाश कॉलोनी पारस तिराहा निवासी गौतम उर्फ फटक पुत्र ओमप्रकाश के नेशनल हाइवे-8 पर गीताजंलि हॉस्पिटल से पहले वाहन चालकों से लूट की योजना की सूचना मिली थी। टीम ने दबिश देकर पांचों को पकड़ा था। मुख्य आरोपी प्रदीप के घर तलाशी में 14 लाख रुपए बरामद हुए। इनके अलावा पुलिस ने भोपामगरी सेक्टर-3 निवासी करण पुत्र कैलाशचंद चांवरिया को अलग से गिरफ्तार किया। करण अन्य आरोपियों के साथ वाहन चोरी व चेन स्नैचिंग में शामिल रहा। गिरफ्तार आरोपियों में संजय सिंह भदौरिया सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है उसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी नकबजनी सहित करीब 25 प्रकरण दर्ज है। गौतम भी आम्र्स एक्ट, चोरी ,नकबजनी के 10 मामलों में पकड़ा जा चुका है। हरिओम के खिलाफ लूट आदि के दो प्रकरण दर्ज है।
इतनी बाइक चुराई की गिनती नहीं पता
पुलिस ने बताया कि चोरी नकबजनी में शामिल रहे आरोपी करण को शातिर वाहन चोरी है। उसने गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अन्य साथियों के साथ मिलकर उदयपुर के हर कोने से इतनी बाइक चुराई कि उसे खुद गिनती भी नहीं पता है। उसने इन बाइक को औने-पौने दामों में कई जगह बेची। पुलिस ने करण से पूछताछ के बाद उसके कुछ साथी को भी नामजद किया है। पुलिस उनकी भी तलाशी में जुटी है। करण के विरुद्ध चोरी व नकबजनी के करीब पांच मामले दर्ज होकर न्यायालय में चल रहे है। तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुके हैंं।
करण-अर्जुन ने की चेन स्नेचिंग
आरोपी करण व अर्जुन ने गत 5 जुलाई को हिरणमगरी सेक्टर-4 जैन मंदिर के पास, पूजा नगर की गली में मंजूदेवी के गले पर झपट्टा मार चेन खींची। उसी दिन युनिवर्सिटी रोड़ पर सरस्वती हॉस्पीटल के पास विमला भंडारी के गले से चैन तोडकऱ फरार हुए। इस संबंध प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा पिछले तीन माह में सेक्टर-5, धानमंडी रोड़, अम्बेरी पुलिया व नीमचखेड़ा देवाली के पास से चेन स्नेचिंग व पर्स लूट की अन्य वारदातें भी कुबूली है।
माल बरामदगी में जुटी पुलिस
उपाधीक्षक भगवतसिंह हिंगड़ के नेतृत्व में सीआई जितेन्द्र आंचलियां, एसआई यशवंत सोलंकी, एएसआई हमेरलाल,हेडकांस्टेबल विक्रमसिंह, लालसिंह, कांस्टेबल देवेन्द्रसिंह, उपेन्द्रसिंह, आनन्द सिंह, व राकेश कुमार मय टीम आरोपियों से पूछताछ के बाद माल बरामदगी में जुटी है।चोरों से पहली बार मिले 14 लाख, सब चौंके
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
3 Aug 2018, 1:20 PM IST
Published on:
3 Aug 2018, 1:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़




