बांसवाड़ा

1 करोड़ से ज्यादा का कर्ज, इसलिए रची खुद की मौत की साजिश, बीमा क्लेम के लिए दोस्त की भी कर दी हत्या

Banswara News: कुछ दिन पहले चित्तौडगढ़ के निकुंभ थाना क्षेत्र के गरदाना निवासी भैरुलाल पुत्र पृथ्वीराज नायक और ट्रक चालक चित्तौडगढ़ के मंडफिया थाना क्षेत्र के अकोला खुर्द निवासी इब्राहिम पुत्र अब्दुल खान को गिरफ्तार किया था।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2024, 9:09 AM IST
Feature image

Rajasthan Crime News: बीमा क्लेम के लिए दोस्त की हत्या के मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी भैरुलाल और इब्राहिम को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। चालक इब्राहिम से 65 हजार रुपए और ट्रेलर जब्त किया है। दूसरे आरोपी भैरुलाल से 50 हजार रुपए व बाइक को जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता नरेंद्र पर करीब एक करोड़ से अधिक का कर्ज था। उसने 2 बीमा कराए। इसमें एक तो 1 लाख का है, जिसमें उसकी भाभी नॉमिनी है। दूसरा बीमा 5 लाख का है। इसमें उसकी पत्नी राधा देवी नॉमिनी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चित्तौडगढ़ के निकुंभ थाना क्षेत्र के गरदाना निवासी भैरुलाल पुत्र पृथ्वीराज नायक और ट्रक चालक चित्तौडगढ़ के मंडफिया थाना क्षेत्र के अकोला खुर्द निवासी इब्राहिम पुत्र अब्दुल खान को गिरफ्तार किया था। दोनों पर नरेंद्र के साथ मिलकर तोफान नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। इस मामले में मुख्य आरोपी नरेंद्र फिलहाल फरार है। नरेंद्र ने स्वयं के दुर्घटना में मरने का षडयंत्र रचा था।

रेलवे पुलिस का वांटेड था तोफान

मृतक तोफान बैरवा पुत्र राधेश्याम बैरवा निवासी कोटा रेलवे पुलिस का वांटेड है। मृतक के खिलाफ रतलाम के निकट नागदा में शिकायत दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार था।

आरोपी की तलाश जारी

ब्लाइंड केस को खोलना फिर गिरफ्तार करना कठिन काम है। अभी हत्या के मामले में जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी भैरुलाल और इब्राहिम को जेल भेज दिया है। मुख्य साजिशकर्ता की तलाश की जारी है।

देवीलाल, थानाधिकारी, सल्लोपाट

टीम को दिया जाएगा अवार्ड

सल्लोपाट थाना पुलिस और एसएचओ ने बहुत जिमेदारी वाला काम किया है। इसके लिए अवार्ड दिया जाएगा। साजिशकर्ता की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

हर्षवर्धन अग्रवाला, एसपी बांसवाड़ा

Updated on:
11 Dec 2024, 9:09 AM IST
Published on: