23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News: संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी की मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव, शरीर पर मिले जलने के निशान

Ajmer Crime News: पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत्यु के मामले में वर्मा की कार का जायजा लेने के साथ उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 11 Dec 2024, 8:42 AM IST

Retired Revenue Officer Dies

अजमेर। फॉयसागर के पास खरेखड़ी रोड पर मंगलवार दोपहर नगर निगम के सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी ईश्वरचन्द वर्मा अपनी कार में संदिग्ध हालात में मृतावस्था में मिले। उनके परिचित ने उन्हें पुष्कर रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्मा के चेहरे, हाथ के अंगुलियां जहां नीली पड़ी हुई थी। वहीं सीने और पेट की चमड़ी झुलसी हुई थी। गंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार वैशालीनगर, गौरव पथ राणा हॉस्पिटल के पास चाणक्यपुरी निवासी ईश्वरचन्द वर्मा (67) मंगलवार दोपहर फॉयसागर झील के निकट खरेखड़ी मार्ग पर अपनी कार की ड्राइविंग सीट पर मृतावस्था में मिले। उनके परिचित ने परिजन को सूचित करते हुए पुष्कर रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वृत्ताधिकारी (दरगाह) लक्षमणराम चौधरी, गंज थानाप्रभारी महावीरसिंह राठौड़ जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फार्म हाउस-सड़क के बीच उलझी गुत्थी...

पड़ताल में सामने आया कि वर्मा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे सिनेवर्ल्ड के पास से अपने परिचित वेल्डर के साथ फॉयसागर खरेखड़ी रोड स्थित फार्म हाउस पर गए थे। जहां वह वेल्डर को काम बताकर कुछ देर में लौटने की बात कहकर आ गए। प. बंगाल कोलकाता के चांद के अनुसार वर्मा के काफी देर तक नहीं लौटने पर उन्होंने देखा तो कार फार्म हाउस से कुछ दूरी पर खड़ी नजर आई। वर्मा कार की ड्राइविंग सीट पर अचेतावस्था में मिले। उन्होंने वर्मा के परिजन को सूचित करके साथी की मदद से कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस वेल्डर व मिस्त्री चांद द्वारा बताई गई कहानी को सुलझाने में लगी है।

मोबाइल फोन जब्त-कार की ली तलाशी

पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत्यु के मामले में वर्मा की कार का जायजा लेने के साथ उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस मिस्त्री चांद व फार्म हाउस पर वेल्डिंग का काम करने गए वेल्डर के संबंध में भी गहनता से पड़ताल में जुटी है।

चेहरा पड़ा काला, पेट पर जख्म

प्रारंभिक पड़ताल में वर्मा का चेहरा काला पड़ चुका था जबकि अंगुलियां व नाखून के आगे के हिस्से नीले हो चुके है। सीने व पेट पर झुलसने से जख्म हैं। प्रारंभिक पड़ताल में घटनास्थल पर कार बंद थी। इसके अलावा वर्मा की जीभ दांतों में दबी मिली और सलाइवा बाहर आ रहा है। पुलिस के साथ फोरेंसिक मेडिकल विभाग के चिकित्सकों की टीम ने भी शव का गहनता से परीक्षण किया है।

शव कार में संदिग्धावस्था में मिला

शव कार में संदिग्धावस्था में मिला है। चेहरे और शरीर पर भी कुछ जख्म हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
-लक्षमणराम चौधरी, सीओ दरगाह

यह भी पढ़ें: जयपुर में महिला नेता के घर में युवक ने बनाया अश्लील वीडियो, डिलीट करने के मांगे 10 लाख