बांसवाड़ा

Rajasthan Tourism: माही बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा, ‘100 द्वीप’ होंगे नए आकर्षण

Rajasthan Tourism: राजस्थान सरकार ‘100 द्वीपों के शहर’ (सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स) के नाम से प्रसिद्ध बांसवाड़ा के माही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाएगी।

2 min read
Photo- Patrika

Rajasthan Tourism: जयपुर। वागड़ क्षेत्र का माही बांध अब सिर्फ सिंचाई और बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा । राज्य सरकार ‘100 द्वीपों के शहर’ (सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स) के नाम से प्रसिद्ध बांसवाड़ा के माही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाएगी ।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Result Success Story: रिविजन के सहारे सीकर की प्रियांशी ने 600 में से 599 नंबर लाकर रचा इतिहास, सिर्फ अंग्रेजी में कटा एक नंबर

राजस्थान सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय समिति

इसमें पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित करने का दावा किया जा रहा है । सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है । यह समिति माही बांध के भराव क्षेत्र और आसपास के टापुओं पर पर्यटन विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करेगी । प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं ।

उदयपुर संभागीय आयुक्त करेंगे समिति की अध्यक्षता

समिति की अध्यक्षता उदयपुर संभागीय आयुक्त करेंगे। इसमें बांसवाड़ा कलक्टर समेत जल संसाधन, वन, पीएचईडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर नियोजन और पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल हैं ।

पर्यावरणीय संतुलन का दावा

माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है । यह समिति टापुओं और आसपास की जमीन के उपयोग, सीमांकन, लीज और पर्यटन गतिविधियों के नियम तय करेगी । साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास कार्य पर्यावरण के अनुकूल हों और पानी प्रदूषित न हो ।

माही टापू बनेंगे पर्यटन केन्द्र

माही बैकवाटर में फैले खूबसूरत टापू, हरियाली और पहाड़ियां पहले से ही पर्यटकों को आकर्षित करती हैं । अब यहां वाटर स्पोर्ट्स, नेचर टूरिज्म और व्यू प्वाइंट जैसे नए आकर्षण विकसित किए जाएंगे ।

माही बैक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा इलाका है। इस क्षेत्र में पानी से जुडी गतिविधियां, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यू-पॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित किए जा सकेंगे। माही नदी पर बने इस बांध के जलाशय में फैले छोटे-बड़े टापू प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करते हैं ।

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि माही बांध का विकास संतुलित, पर्यावरण-अनुकूल और राजस्व संवर्धन से हो पाएगा । आने वाले समय में एक ऐसा मॉडल विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी। यह कोशिश माही क्षेत्र को नई पहचान देगा ।

ये भी पढ़ें

Heart Attack: छोटे भाई के गृह प्रवेश की खुशियां मातम में बदलीं, भजनों पर झूमते वक्त बड़े भाई की मौत, चीख-पुकार मची

Published on:
25 Mar 2026 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर