बांसवाड़ा

पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में लगी आग, बड़ा हादसा टला, वीडियो वायरल

बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड मुख्यालय पर एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को सुबह एक मोटरसाइकिल में आग लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 1:48 PM IST
motorcycle caught fire at petrol pump in banswara

घाटोल (बांसवाड़ा)। बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड मुख्यालय पर एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को सुबह एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। खतरे को भांपते हुए पेट्रोलपंप कर्मी मोटरसाइकिल को काफी दूर ले गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार घाटोल के बीपीसीएल खराड़ी पेट्रोल पंप पर खड़ी मोटर साइकिल को शुरू करने के दौरान अचानक इंजिन में आग लग गई। यह देख सवार दूर चला गया। आग लगने से जलती हुई मोटर साइकिल को देखकर सेल्समैन राजेंद्र पांडव दौड़ता हुआ वहां पहुंचा और उसने पैदल ही मोटर साइकिल को दूर ले जाकर बड़े हादसे से बचाया।

इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें साफ दिख रहा है कि पम्प पर एक व्यक्ति व समीप में एक मोटर साइकिल है। कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर उसे शुरू करने का प्रयास करता है। इसी समय इंजिन में आग लग जाती है। यह देख सवार मोटर साइकिल वहीं छोड़ नीचे उतरकर दूर चला जाता है। तभी पम्पकर्मी दौड़ता हुआ आता है और मोटर साइकिल को दूर ले जाता है।

Published on: