8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम गहलोत के सलाहकार विधायक बाबूलाल नागर का वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 Sep 2022, 9:01 PM IST

babulal nagar said raise only two slogans video viral

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम के ठीक पहले लोगों को धमकाते हुए नजर आ रहे है। नागर ने कहा कि अगर गलत नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी।

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूदू में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के अवलोकन के लिए आ रहे थे। इससे पहले बाबूलाल नागर ने कहा कि आप लोगों को सिर्फ दो ही नारे लगाने हैं। एक राजीव गांधी अमर रहे और दूसरा अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा लगाना है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : गरमाए माहौल के बीच अब Sachin Pilot और Ashok Chandna का ये Video Viral

कोई तीसरा नारा लगाएगा तो यहां से उठकर जा सकता है, कोई गलत नारा लगाएगा तो पुलिस उठाकर ले जाएगी। मुकदमा दर्ज हो जाएगा फिर मुझे दोष मत देना। नागर ने कहा कि आप लोगों को केवल ताली बजानी है। मैं इन दोनों के अलावा कोई तीसरा नारा बर्दाश्त नहीं करूंगा। मेरे मंच पर आज तक कभी कोई हिंसा नहीं हुई है।

गौरतलब है कि निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बेहद करीबी माना जाता है। हालांकि बाबूलाल नागर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने से पहले यह भाषण दिया था।

मंत्री चांदना की धमकी भरे ट्वीट ने बढ़ाया पारा
उधर, पुष्कर में सोमवार को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती समारोह में मंत्री अशोक चांदना और शकुंतला रावत पर कथित पायलट समर्थकों की ओर से जूते और चप्पल फेंकने से भड़के मंत्री अशोक चांदना की ओर से सचिन पायलट का खुलेआम दी गई खुलेआम धमकी के बाद प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है। गहलोत-पायलट खेमे के नेताओं के बीच देर रात से ही ट्विटर वॉर चल रहा है।

यह भी पढ़ें : कुर्सी की लड़ाई जूते तक पहुंचीः मंत्री चांदना की धमकी भरे ट्वीट ने बढ़ाया पारा, सियासी धमाके के संकेत

ट्वीट करके यह लिखा था अशोक चांदना ने
मंत्री अशोक चांदना ने देर रात ट्वीट करके लिखा था कि "मुझ पर जूता फिकवाकर अगर सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो बन जाएं, क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है, जिस दिन में लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं"।