8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan : गरमाए माहौल के बीच अब Sachin Pilot और Ashok Chandna का ये Video Viral
Play video

Rajasthan : गरमाए माहौल के बीच अब Sachin Pilot और Ashok Chandna का ये Video Viral

Sachin Pilot Ashok Chandna Viral Video Latest News : गरमाए माहौल के बीच अब सचिन पायलट और अशोक चांदना का ये वीडियो हो वायरल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 13 Sep 2022, 1:24 PM IST

Sachin Pilot Ashok Chandna Viral Video Latest News : गुर्जर समाज के दिवंगत नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुष्कर में हुए अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सियासी पारा तब गरमा गया था, जब समाज के एक समूह के लोगों ने गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ जमकर नारे लगाए थे। विरोध कर रहे लोगों का आक्रोश इतना ज़बरदस्त था कि उन्होंने हाथों में जूते-चप्पल लहराकर चांदना और उनके साथ पहुंची मंत्री शकुंतला रावत का विरोध किया।


बताया गया कि विरोध कर रहे लोग पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के वहां नहीं आने से नाराज़ थे। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि पायलट और सीएम अशोक गहलोत गुटों के बीच चल रही खींचतान की नाराज़गी मंत्री चांदना को कार्यक्रम में सहनी पड़ी।

 

बहरहाल, मंच पर मौजूद मंत्रियों पर जूते-चप्पल फेंकने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस बीच एक पुराना वीडियो भी वायरल हो, जिसमें सचिन पायलट और अशोक चांदना साथ दिखाई दे रहे हैं।

 

महज़ 20 सेकंड का ये वीडियो, पूर्व में हुए एक प्रदर्शन के बाद सभा का है। इसमें सचिन पायलट अशोक चांदना की तारीफ़ करते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो के हिस्से में पायलट चांदना के लिए कह रहे हैं, ”हमारा युवक ये विधायक… इस विधायक ने लाठियां खाई है अपने सिर पर… और हम लोगों ने संकल्प लिया है.. हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे.. हम किसी से डरने वाले नहीं।”

 

… और अब चांदना बोल रहे, ‘आज मेरा लड़ने का मन नहीं’

सोमवार को पुष्कर में अपने विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुझ पर जूता फिकवा कर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाएं क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अद्भुत नजारा दिखा। 72 समाजजन को शहीद किया गया। इन्हें मारने के आदेश देने वाले (तत्कालीन मंत्रिमंडल सदस्य) राजेन्द्र राठौड़ के मंच पर आने पर तालियां बजीं और जिनके परिवार के लोग जेल गए उन पर जूते फेंके। बाद में राठौड़ ने जवाब में कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांको, यह हालत क्यों? दूसरों की पकी फसल अपने खेत पर ले जाओगे तो परिणाम ऐसे ही निकलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़