बांसवाड़ा

राजस्थान के इस जिले में उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

by-election Update : राजस्थान के बांसवाड़ा के नगर पालिका कुशलगढ़ के वार्ड 17 में होने वाले उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 12:17 PM IST
Rajasthan this District Voting is going on for by-election Congress and BJP Direct Contest

by-election Update : राजस्थान के बांसवाड़ा के नगर पालिका कुशलगढ़ के वार्ड नम्बर 17 में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है।

कुल 430 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

उपखण्ड निर्वाचन अधिकारी ऋषिराज कपिल ने बताया कि वार्ड 17 में उपचुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांडवासाथ को मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यहां 202 पुरुष और 228 महिला मतदाता सहित कुल 430 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

शुक्रवार को होगी मतगणना

ऋषिराज कपिल ने बताया कि यहां उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा की पत्नी प्रमिला मईड़ा और कांग्रेस ने पूर्व पार्षद वाली बाई को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। मतगणना शुक्रवार को होगी।

वार्ड 17 के पार्षद पद पर हो रहा उपचुनाव

गौरतलब है कि वार्ड 17 के पार्षद एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा नियम विरुद्ध वाहन खरीदने, फर्म विशेष को टेंडर जारी करने सहित कई आरोपों की जांच में दोषी पाए जाने पर राज्य सरकार द्वारा मईड़ा को निलंबित कर छह साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से वार्ड 17 का पार्षद का पद रिक्त होने से यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

Updated on:
9 Jan 2025, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार