बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में दिनदहाड़े ज्वैलर से ठगी, बाबा बनकर आए और चांदी की वस्तु खरीदने के बहाने ले उड़े सोने के जेवर

पांच मिनट में वारदात कर हो गए फरार

2 min read
बांसवाड़ा में दिनदहाड़े ज्वैलर से ठगी, बाबा बनकर आए और चांदी की वस्तु खरीदने के बहाने ले उड़े सोने के जेवर

बांसवाड़ा. कोतवाली थाने के अधीन राजतालाब पुलिस चौकी से महज सौ-डेढ़ सौ मीटर दूर कॉलेज रोड स्थित एक ज्वैलरी की दुकान से दो जने चांदी की वस्तु खरीदने के नाम पर ज्वैलर से सोने की चेन व चांदी की बालियां उड़ा ले गए। घटनाक्रम के दौरान सुधबुध खोए ज्वैलर को जब होश आया तो आरोपी गायब थे। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

पीडि़त प्रगति नगर निवासी प्रदीप सोनी पुत्र मनोहरलाल सोनी ने बताया कि वारदात दोपहर करीब बारह-एक बजे की है। वह दुकान में कार्य कर रहा था। तभी सफेद वस्त्रों में लाल चंदन लगा हुआ करीब 55 वर्षीय वृद्ध के साथ एक 30 वर्ष का युवक दुकान में आए। युवक ने बाबा का मौन व्रत बताते हुए पूजा में रखने के लिए चांदी की वस्तु चाहिए। इस पर प्रदीप ने चांदी की बालियां दिखा दी। चांदी की बालियों को देखने के बाद युवक ने सोने की चेन के बारे में पूछा। इस पर प्रदीप ने कहा कि अभी नहीं है, लेकिन चेन बनवा कर दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें

चिकित्साकर्मी था दोस्त, उससे लिया ‘मौत’ का इंजेक्शन

आरोपी युवक ने चेन की डिजाइन दिखाने की बात कही और प्रदीप के गले में पहनी चेन जैसी ही मांगी। प्रदीप ने अपने गले की चेन उतारकर आरोपियों को दिखाई, जिसे पसंद आना बताकर उन्होंने चेन काउंटर पर रख दी। इसके बाद युवक ने बालियों की राशि अदा करने पांच सौ रुपए का नोट दिया। जैसे ही प्रदीप गल्ले की तरफ तरफ मुड़ा। इसी दरम्यान आरोपी चेन और बालियां लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

बाइक गली में
वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि आरोपियों ने अपनी बाइक को दुकान के पास गली में खड़ा किया था। उनका एक साथी और बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी कमर्शियल कॉलोनी की तरफ भाग गए। बाद में पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन आरोपियों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

सीसीटीवी खराब
श्रीजी ज्वैलर्स के मालिक ने बताया कि काम बड़ा नहीं होने से कभी सीसीटीवी की जरूरत नहीं पड़ी। पास में कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वे भी खराब होने की वजह से आरोपियों की तस्वीरें नहीं आ सकी हैं। ऐसा आभास नहीं था कि इस तरह की वारदात हो जाएगी।

सुध-बुध खो बैठा
ज्वैलर प्रदीप ने बताया कि जब वह गल्ले से 400 रुपए वापस देने के लिए निकाल रहा था तो एक आरोपी ने उसके सिर पर हाथ रखा। इसके बाद वह कुछ देर के लिए सुध-बुध खो बैठा। ठीक दो-तीन मिनट बाद सामान्य हुआ तो देखा कि काउंटर पर रखी चेन और बालियां गायब मिली। प्रदीप ने बताया कि जब वे दुकान से जाने लगे तो वृद्ध को ध्यान से सीढिय़ा उतरने की बात कही कही थी।

ये भी पढ़ें

राजनीति को साफ करने के लिए इन्हें उठानी होगी मशाल
Published on:
10 Jul 2018 12:28 pm
Also Read
View All