
छावनी नाका सिटी सेंटर स्थित पत्रिका जिला कार्यालय में गुरुवार शाम ५ बजे टॉक शो का आयोजन किया गया।
आगर-मालवा. छावनी नाका सिटी सेंटर स्थित पत्रिका जिला कार्यालय में गुरुवार शाम ५ बजे टॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें ं शहर के प्रबुद्धवर्ग ने पत्रिका के चलाए जा रहे महाअभियान स्वच्छ करें राजनीति तथा चेंजमेकर एप्प को आमजन के लिए लाभकारी बताया। इस अभियान से एक स्वच्छ राजनीति की शुरुआत होने की बात कही। उपस्थितजनों ने कहा कि जब अच्छे लोग राजनीति में आने लगेंगे तो धीरे-धीरे बुराई स्वत: समाप्त होने लगेगी। वर्तमान समय में अच्छे लोग राजनीति से किनारा कर रहे हैं तभी तो बुरे लोग राजनीति को अपना अड्डा बना रहे हैं। आने वाला युग युवाओं का है और इस अभियान से युवा वर्ग प्रेरित होगा। संचालन जिला संवाददाता दुर्गेश शर्मा ने किया व आभार प्रकाश किथोदिया ने माना।
स्वच्छ करें राजनीति महाअभियान आरंभ कर पत्रिका गु्रप ने एक जोहरी का कर्तव्य निभाने की पहल की है। वर्तमान समय में हीरे के नाम पर कांच के पत्थर राजनीति में पहुंच गए थे । इस महाअभियान से अच्छे हीरे निकलकर सामने आएंगे। कुल मिलाकर अच्छे लोगों को राजनीति में आने का अवसर मिलेगा।
सत्यानारायण यादव, शिक्षक
पत्रिका का चेंजमेकर महाअभियान काबिले तारीफ है। अच्छे लोगो को राजनीति में आना चाहिए। युवा वर्ग राजनीति में आए और एक स्वच्छ परम्परा की शुरूआत करें। देश को विकसित करने के लिए हमारे भारतीय समाज में समस्त युवाओं को राजनीति से जुडऩा चाहिए। तभी राजनीति से गंदगी को हटा पाएंगे।
सत्यप्रकाश श्रोत्रिय, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ
पत्रिका गु्रप ने जो यह अभियान आरंभ किया है यह वाकई सराहनीय है। अच्छे लोग राजनीति से किनारा कर रहे थे लेकिन अब अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए। पत्रिका के इस अभियान से अच्छे लोगों को अवसर मिलेगा। मैं खुद जुड़ूंगा साथ ही मेरे साथियों को भी इस अभियान में शामिल करूंगा।
अमर सोलंकी, युवा व्यवसायी
पत्रिका अभियान से युवा वर्ग प्रेरित होगा और हमारे जैसे युवाओं को सिखने का अवसर मिलेगा। जब युवा वर्ग राजनीति में अपना हस्तक्षेप करेंगे तो विकास होगा । वर्तमान समय में जो राजनीति हो रही है वो सिर्फ वोट बैंक को बचाने की हो रही है। अब राजनीति में भी स्वच्छता लाने का समय आ गया है।
आयुष जैन, युवा गवर्मेंट कांट्रेक्टर
Published on:
06 Apr 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
