बांसवाड़ा

कर्नाटक-आंध्र प्रदेश की तर्ज पर अब राजस्थान में भी महकेगी चंदन की खुशबू, इन 3 जिलों में बनेंगे चंदन वन

Chandan Van Rajasthan : अब कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की तरह राजस्थान भी चंदन की खुशबू से महकेगा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बांसवाड़ा सहित राजस्थान में तीन जगह चंदन वन बनाने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2026, 2:03 PM IST
Chandan Van Rajasthan
Photo: AI-generated

Rajasthan Govt Dream Project: बांसवाड़ा। अब कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की तरह राजस्थान भी चंदन की खुशबू से महकेगा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बांसवाड़ा सहित राजस्थान में तीन जगह चंदन वन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तीन जिलों में स्थान का भी चयन कर लिया है। इनमें बांसवाड़ा सहित उदयपुर और सिरोही शामिल है।

खुद वनमंत्री आज इस ड्रीम प्रोजेक्टर की जगह को देखने बांसवाड़ा आ रहे हैं। वन विभाग के अनुसार बांसवाड़ा रेंज के घंटाला के वनखंड झातलिया में 25 नाका हैक्टेयर, उदयपुर के कालका माता वन खंड में 22 हैक्टेयर, सिरोही के पिण्डवाडा में 30 हैक्टेयर में चंदन वन बनेगा।

हर चंदन वन में लगाए जाएंगे दस हजार पौधे

प्रत्येक चंदन वन में दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। सभी डीएफओ को अपने स्तर से चंदन के पौधों की खरीद के निर्देश दिए है। यह कार्य मानसून से पूर्व किया जाएगा। वन मंत्री ने मंगलवार को हुई बैठक में मानसून से पूर्व गड्‌ढों की खुदाई करने और फैसिंग सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को दोपहर पौने 3 बजे झांतलिया वनखंड, बांसवाड़ा में चंदन वन साइट का निरीक्षण करेंगे।

लगाए जाएंगे सफेद चंदन के पेड़

सफेद चंदन के पौधे लगाने की योजन है। इन पौधों का रोपण जून माह के अंतिम समय में किया जाएगा। चंदन के पौधों के साथ ही दूसरे पौधे लगाए जाएंगे। वनविभाग के अनुसार चंदन अर्द्ध पराजीवी (सेमी पैरासेटिक) पेड है। इसके अंकुरण के लिए दूसरे पौधे (होस्ट प्लांट) की जरूरत रहती है यह होस्ट प्लांट से अपना भोजन लेत है। इसलिए होस्ट प्लांट के रूप में मूंग अरहर, हेज, मेहंदी, करंज पौधों क उपयोग किया जा सकता है।

चंदन वन की तैयारियां पूरी

राजस्थान में तीन जगह चंदन वन विकसित किए जा रहे हैं। इनमें बांसवाड़ा का भी चयन किया है। चंदन वन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वनखंड झातलिया में 25 हैक्टेयर में चंदन वन बनाया जाएगा। इसके लिए बाहर से पौधे मंगवाए जाएंगे।
अभिषेक शर्मा, डीएफओ, बांसवाड़ा

Updated on:
6 May 2026, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?