बांसवाड़ा

Rajasthan Government School : राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक का बड़ा फरमान, असमंजस में हैं सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधान

Rajasthan Government School : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बांसवाड़ा जिले सहित प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों के लिए बड़ा फरमान जारी किया है। आदेश आते ही संस्थाप्रधान असमंजस में पड़ गए है।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Government School : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बांसवाड़ा जिले सहित प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों की तीन दिन में सुरक्षा कुण्डली बनाने का फरमान जारी किया है। बोर्ड परीक्षा के बीच स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट के आदेश आते ही संस्थाप्रधान असमंजस में पड़ गए है। बोर्ड परीक्षा जैसे जिम्मेदारी भरे कार्य के बीच सुरक्षा संबंधित विभिन्न मानकों के अनुसार जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट कैसे तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें

Sports Coach Recruitment : राजस्थान में 140 स्थाई व 700 अस्थाई कोचों की होगी भर्ती, खेल मंत्री की बड़ी घोषणा

ये करने हैं कार्य

1- स्थल, जल बहाव के निकास बिंदु, खुली नालियों तथा भवन की समग्र स्थिति की गहन जांच करनी है। आगामी 3 दिन के भीतर संबंधित विद्यालय भवन परिसर की सुरक्षा ऑडिट करनी है। इसमें चारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार, रसोईघर, मध्यान्ह भोजन निर्माण स्थल, जल बहाव के निकास बिंदु, खुली नालियों तथा भवन की समग्र स्थितियों की गहन जांच करनी है।
2- प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश एवं मध्यावकाश के दौरान एक शिक्षक की अनिवार्य ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए है।
3- विद्यालय परिसर के आस-पास आवारा पशुओं की समस्या होने पर स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।

जिले में इतने हैं स्कूल

ब्लॉक - स्कूल
आनंदपुरी 236
अरथूना 145
बागीदौरा 132
बांसवाड़ा 298
छोटी सरवा 115
छोटी सरवन 162
गांगडतलाई 162
गनोड़ा 153
गढ़ी 237
घाटोल 317
कुशलगढ़ 233
सज्जनगढ़ 261
तलवाड़ा 152
कुल - 2603

ये भी पढ़ें

Mustard-Gram Purchase : राजस्थान में 25 मार्च से होगी सरसों-चने की MSP पर खरीद, मंत्री गौतम कुमार दक ने दी पूरी जानकारी

Published on:
10 Mar 2026 09:14 am
Also Read
View All

अगली खबर