बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : मकान की छत से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
2 min read
banswara

बांसवाड़ा. घाटोल. घाटोल में गत आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के सामने स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम से चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने अरिहंत इलेक्ट्रोनिक शोरूम में वारदात अंजाम दी। दो मंजिला मकान की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़े। जहां छत के रास्ते से चोर अंदर घुसे। चोरों ने पच्चास हजार की कीमत के तीन एलईडी टीवी, लैपटॉप, दो म्यूजिक सिस्टम, चार एलइडी ट्रॉर्च, राउटर, कई एलईडी बल्ब सहित आठ हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला। दुकान मालिक पंकज कुमार सेठिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे दुकान खोली तो अन्दर सामान बिखरा पड़ा था। छत पर जाकर देखा तो छत का दरवाजा टूटा मिला। सूचना पर खमेरा थाना पुलिस व घाटोल पुलिस उपधीक्षक प्रवीण सुण्डा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक के अनुसार करीब एक लाख पच्चास हजार का माल चोरी गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में चोरों का पगफेरा
सज्जनगढ़. ग्राम टाण्डा मंगला स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में पिछले आठ माह में चौथी बार चोरी की वारदात हुई। बालक हॉस्टल टाण्डा मंगला के पीछे स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में गत रात्रि चोरों ने ताला तोडकऱ 7 छत पंखे, 3 रिवॉल्विंग चेयर, 5 कुर्सियां, एक गद्दा एवं टेबल क्लोथ चोरी कर ले गए। सुबह सूचना पर सर्व शिक्षा अभियान के आरपी जसवन्तसिंह मेरावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस थाना थानाधिकारी प्रवीणसिंह को घटना से अवगत कराया। इस पर हैड कांस्टेबल प्रहलादसिंह ने मौका मुआयना किया। बाद में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र भावसार, मेरावत, कनिष्ठ अभियन्ता दिनेश चन्द्र डांगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। ज्ञात रहे इसी कार्यालय में गत आठ माह में चोरी की चोरी चौथी घटना है।

Published on:
09 May 2018 05:09 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘भाजपा में घुट रहा था मन, अब मिली आजादी’… सर्वाधिक वोटों से जीते महेश तेली कांग्रेस में शामिल

Rajasthan Nikay Chunav : ‘ट्रिपल इंजन सरकार… जितना लूट सको, उतना लूटो’, BJP के उपसभापति चंकी शाह के वायरल वीडियो पर विवाद

Banswara : बांसवाड़ा में चंकी उपसभापति, कुशलगढ़ में नरेश, परतापुर में इश्तियाक उपाध्यक्ष, खुशी से झूमे कार्यकर्ता

Banswara : बांसवाड़ा में BJP से मुकेश, कुशलगढ़ में हितेष चुने गए , परतापुर-गढ़ी में कांग्रेस के सुदीप अध्यक्ष निर्वाचित

Banswara : हार से बौखलाई BAP ने बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी की भंग, 31 पदाधिकारी हटाए, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पदमुक्त