1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : बैंक में घुसे चोर, दो लाख रुपए छोडकऱ चुरा ले गए कम्प्यूटर… पूरी वारदात जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

को-ऑपरेटिव बैंक में सेंध, लाखों की नकदी बची, कम्प्यूटर-कैमरे ले गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 25 Jan 2018, 12:48 PM IST

banswara news

को-ऑपरेटिव बैंक में सेंध, लाखों की नकदी बची, कम्प्यूटर-कैमरे ले गए

तलवाड़ा. कस्बे में मंगलवार रात बांसवाड़ा-डूंगरपुर मार्ग स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में चोर सेंध लगाकर लाखों का सामान ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चोरों ने अलमारियों को खंगाला और दस्तावेजों को बिखेर दिया। बाद में कम्प्यूटर, तीन कैमरे, रिकार्डिंग डिस्प्ले, मॉडम सहित अन्य सामग्री ले गए। बैंक में करीब दो लाख रुपए की नकदी थी जो बच गई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

आधी रात घुसे चोर

चोरों ने रात करीब दो व से ढाई बजे के बीच वारदात अंजाम दी। चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार में खिडक़ी के पास सेंध लगाकर अंदर घुसे। चोरों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे व टूयब लाइटें तोड़ दी। टेलीफोन तारों को निकाल फैंका। वहीं बीच में लगी कांच की खिडक़ी तोड़ दूसरे कक्ष में घुसे। जहां पर रखे कागजातों को फर्श पर बिखेर दिया। आलमारियों के ताले तोड़े और कागजातों के बंडलों को बिखेर दिया। बैंक में रखे तीन कम्प्यूटर, तीन कैमरे, रिकार्डिंग डिस्प्ले, मॉडम सहित सहित अन्य सामग्री ले गए। सुबह होने से चोरों ने जल्दबाजी में तिजोरी कक्ष को छेड़ा तक नहीं।

इससे तिजोरी में रखी करीब दो लाख रुपए की नकदी बच गई। सुबह जब बैंक खुला तो कर्मचारियों को फर्श पर बिखरे कागजात व खिडक़ी टूटी देखी को वारदात का पता चला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस चौकी तलवाड़ा के हैड कांस्टेबल सुरेन्द्रसिंह, सोहनलाल, अनिल सिंह, मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। चोरी की घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हैड कांस्टेबल सिंह ने बताया कि रात में गश्त के दौरान यहां दो बार राउण्ड लगाया था। पास में स्थित एक दुकान के बरामदे में सोए सुरक्षाकर्मी को भी जगाया। चोरों ने बैंक के पीछे के हिस्से में सेंध लगाई।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़