9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : नाबालिग बेटी चिल्लाती रही पर नहीं पसीजा पिता का दिल, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें, भूमिगत हुआ आरोपित, आनंदपुरी थाना इलाके की वारदात

2 min read
Google source verification
bsw news

बांसवाड़ा. आनंदपुरी थाना इलाके के एक गांव में अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपित पिता इतना हैवान बन गया था कि उसके कानों में अपनी बेटी की चीखें भी सुनाई नहीं दी। आरोपित बेटी को घसीटता रहा और वह चिल्लाती रही। पुलिस ने वारदात में नया खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग की मां मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर पहुंंची। इस पर उसकी नाबालिग बेटी ने बिलखते हुए बताया कि उसका छोटा एवं बड़ा भाई तथा एक तीनों जने घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि वह स्वयं घर के भीतर रोटियां बना रही थीं। इसी दरम्यान पिता घर के भीतर घुसा और उसे घसीटकर ले जाने लगा। इस पर नाबालिग चिल्लाती रही। इसके बावजूद पिता का दिल नहीं पसीजा और वह अपनी बेटी को घसीटते हुए पड़साल तक ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद पिता ने डराया कि अगर इस बात के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

आरोपित भूमिगत

इस वारदात के बाद नाबालिग की मां एवं उसके भाई ने जब पिता से पूछताछ शुरू की तो आरोपित घर से बाहर निकल भागा। इसके बाद नाबालिग के देवर सहित अन्य अन्य ने उसे काफी देर तक ढंूढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद नाबालिग अपनी बेटी के साथ 23 जनवरी की शाम को थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित पिता की बुधवार को दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस ने मंगलवार रात करीब दो बजे एवं बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपित के भूमिगत होने की वजह से उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह थी वारदात

गौरतलब है कि आनंदपुरी थाना इलाके के एक गांव में 22 जनवरी को एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया जब नाबालिग की मां एवं उसका भाई मामा के घर मिलने गए थे। आरोपित अपनी पत्नी एवं बेटे को रास्ते में ही छोडकऱ घर आ गयाा और वारदात को अंजाम दिया।