9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद्मावत के विरोध में आज बांसवाड़ा बंद, फिल्म देखी तो हो सकता है बवाल

विभिन्न संगठन आए साथ, किया बंद का आह्वान

2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा. पद्मावत फिल्म के प्रस्तावित प्रदर्शन के विरोध में गुरुवार को बांसवाड़ा बंद का आह्वान विभिन्न संगठनों ने किया। यह निर्णय बुधवार शाम कोजगमालसिंह बांसवाड़ा के नेतृत्व में सर्व समाज की बैठक में किया गया। इस अवसर पर मगर क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह फिल्म समाज ही नहीं अपितु संस्कृति पर करारा प्रहार है। उन्होंने लोगों से फि ल्म नहीं देखने की अपील करते हुए कहा कि अगर हम फि ल्म ही नहीं देखेंगे तो यह अपने आप में ही विरोध होगा। साथ ही स्वैच्छिक व शांतिपूर्वक ढंग से बंद रखने के समर्थन में सभी समाज के लोगों से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, यादव समाज, श्रीमाल समाज, तेली समाज, नेमा समाज, हरिजन वाल्मीकि समाज, कलाल समाज, बजरंग दल, हरिओम ग्रुप, हिंदू रक्षक दल, भावसार समाज, साकेत समाज ने सहमति दी। संचालन मांगी लाल तेली ने किया। इसी तरह धर्म रक्षा संघर्ष समिति ने भी बंद को समर्थन दिया है। समिति के संभाग प्रभारी एवं पूर्व मंत्री भवानी जोशी ने भी शांतिपूर्वक बंद में सभी के सहयोग की अपील की है।

पालोदा. पद्मावत फिल्म के विरोध में गुरुवार को स्थानीय सर्व समाज ने पालोदा बंद का आव्हान किया है। कस्बे में बुधवार शाम बस स्टेण्ड पर आयोजित सर्व समाज पालोदा व आस पास के क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से गुरुवार को सुबह 9 से 12 बजे तक पालोदा बंद का आव्हान किया गया, जिसमें पालोदा आमजन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया हैै। बैठक में प्रभुलाल त्रिवेदी, राजेंद्र पंचाल, मनोहर त्रिवेदी, कांतिलाल शर्मा, दिलवरसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह चौहान, प्रकाश बोहरा, सुनिल जैन, लक्ष्मणसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अरथूना. अरथूना गांव के करणीसेना व गांव के युवाओं के बुधवार शाम वाहन रैली निकाली और प्रदर्शन किया। साथ गुरुवार को अरथूना बंद का आह्वान किया। इस अवसर पर महिपालसिंह चौहान, नवरत्नसिंह, कुलदीपसिंह, जितेन्द्रसिंह, योगेष मेहता आदि उपस्थित थे।