
Theft in Electronic Shop
छिंदवाड़ा. दीनदयाल पार्क के सामने स्थित सब्जी मंडी कॉम्प्लैक्स स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सटर का ताला तोडक़र चोरी की गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह मालिक दुकान खोलने पहुंचा तब चोरी का खुलासा हुआ। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात भावना इलेक्ट्रॉनिक दुकान का मालिक ताला लगाकर घर चला गया था। मंगलवार सुबह दुकान खोलने के लिए मालिक पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई राघवेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने लोहे की रॉड से ताला तोड़ा और अंदर घुसे। दुकान से नकदी १५ हजार रुपए सहित अन्य सामग्री चुरा ली। अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोतवाली पुलिस ने जब्त किए बीस चौपहिया वाहन
लापरवाही पर सख्ती: नियम विरुद्ध दौड़ रहे थे वाहन
छिंदवाड़ा . कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सडक़ पर उतकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सडक़ पर खड़े चौपहिया वाहन जिनसे यातायात बाधित हो रहा था। बिना परमिट के नागपुर समेत अन्य स्थानों के लिए चलने वाली कार व अन्य वाहन जब्त कर थाना परिसर में खड़े कराए गए हैं। गुरुवार को सभी वाहनों का चालान न्यायालय में पेश किया जाएगा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सख्त कदम उठाया गया है।
टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि थाना क्षेत्र के भीतर कई स्थानों पर चौपहिया वाहन सडक़ का आधा हिस्सा घेरे खड़े थे। आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर से नागपुर, परासिया और सौंसर सहित अन्य स्थानों के लिए चलने वाले यात्री चौपहिया वाहन बिना परमिट के दौड़ रहे थे। वाहन चालकों से दस्तावेज मांगे गए तो वे देने में असमर्थ रहे। नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए २० चौपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। गुरुवार को चालान पेश किया जाएगा।
Published on:
12 Apr 2018 09:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
