Vasundhara Raje : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कार्यकर्ताओं ने बालहठ किया। उन्होंने वसुंधरा राजे से कहा- आप एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर क्षेत्र का विकास कीजिए।
Vasundhara Raje : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय वागड़ दौरे पर हैं। गुरुवार को वह घाटोल से ज्योंही गनोड़ा बस स्टैंड पहुंचीं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत के लिए घेर लिया। मालाएं पहनाते हुए उन्होंने वसुंधरा राजे से एक बार फिर मुख्यमंत्री बन जाने का 'बाल अनुरोध' किया। उन्होंने वसुंधरा राजे से कहा- आप एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर क्षेत्र का विकास कीजिए।
दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वसुंधरा राजे का काफिला पहुंचा, स्वागत को लोग आतुर नजर आए। तिलक और माल्यार्पण से उनका अभिनंदन किया। बस स्टैंड जनसभा स्थल में तब्दील हो गया।
ढोल-नगाड़ों की थाप और पार्टी के जयकारों के बीच उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने राजे से आत्मीय संवाद किया। स्थानीय मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की। लोगों ने विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं खुलकर रखीं। कार्यकर्ताओं ने विकास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं पर जोर दिया।
युवाओं ने गनोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति पर ज्ञापन सौंपा। कभी बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पहचाना जाने वाला अस्पताल आज संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव से जूझ रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, जिला उपाध्यक्ष यदुनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधान ऋषभ शाह, मंडल अध्यक्ष भावना उपाध्याय, ओबीसी मोर्चा कांतिलाल सुथार, लैप्स अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, राजेश दोसी व गौतमलाल पंचोली।