बांसवाड़ा

Banswara: ‘VDO ने रिश्वत लेकर किया फर्जीवाड़ा…’, पहले किया चयन, फिर बदल दिया नाम, महिला ने लगाया आरोप तो SDM ने दिए ये निर्देश

Case Of Fraud In Govt Job Selection: बांसवाड़ा के चन्दुजी का गढ़ा पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्राम सभा में चयन घोषित होने के बावजूद महिला का नाम बदलकर दूसरी अभ्यर्थी को आगे बढ़ाने का आरोप VDO पर लगा है।

2 min read
रिश्वत लेते हुए प्रतीकात्मक तस्वीर: AI

Allegation On VDO Of Bribe And Fraud: महिला एवं बाल विकास विभाग घाटोल के अधीन चन्दुजी का गढ़ा पंचायत में हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में हेराफेरी का मामला सामने आया है। विभागीय निर्देशों के अनुरूप छह माह पूर्व ग्राम सभा में जिस महिला का ग्राम विकास अधिकारी के चयन की घोषणा की, बाद में उसकी ज्वाइनिंग टालकर कागजों में दूसरी अभ्यर्थी का नाम चढ़ाकर आगे कर दिया। मामला उलझने से हालांकि अब तक किसी की ज्वाइनिंग नहीं हुई है, लेकिन इस रवैए पर पात्र महिला ने प्रशासन से शिकायत कर पोल खोल दी है। इस पर SDM बांसवाड़ा ने जांच के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

Sriganganagar Murder: पड़ोसी से पत्नी के प्रेम संबंध, प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर सिर पर मारी ईंट

ये बताया मामला

प्रकरण में चन्दुजी का गढ़ा पंचायत अंतर्गत नागदला निवासी इन्दिरा कुमारी पत्नी विनोद बुझ ने प्रशासन को बताया कि 12 जनवरी, 2023 के विभागीय परिपत्र पर अन्य पंचायतों के साथ नागलदा ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद दस्तावेजों की जांच उपरांत 7 अगस्त को हुई चंदूजी का गढ़ा पंचायत मुख्यालय पर हुई ग्राम सभा में वीडीओ जगदीश प्रसाद ने उसका नाम अनुमोदित होने पर घोषणा की।

इसके उपरांत फाइल आगे बढ़ाने के बजाय रोक दी गई और अंकों के लिहाज से दूसरे नंबर पर रही अभ्यर्थी का एक अंक बढाकर हेराफेरी करते हुए उसका नाम चढ़ाकर विभाग को भेज दिया। इसे लेकर आपत्ति करने पर प्रकरण अटका दिया गया और आज तक ज्वाइनिंग को लेकर वह धक्के खा रही है।

मामले में परिवादिया इंदिरा ने VDO पर रिश्वत लेकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया और पूरे प्रकरण का उसे जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया।

बाद में प्रमाण पत्र जोड़कर किया खेला

परिवादिया इन्दिरा ने बताया कि कार्यकर्ता पद के लिए कुल चौदह आवेदन हुए। उनमें चार अभ्यर्थी स्थानीय नहीं थे, लिहाजा उनके आवेदन निरस्त किए गए। फिर शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के बाद निर्धारित मूल्यांकन में वरीयता सूची जारी की गई। इसमें सात अंकों के साथ उसका चयन हुआ।

उसके बाद सूची में प्रेमकुमारी पत्नी पंकज डोडियार और तीसरे नंबर पर सुकणाकुमारी निनामा पत्नी तोलाराम राठौड़ पांच अंक के साथ थी। प्रेमकुमारी के भी सात नंबर होते हुए अन्य नियमों के हिसाब से परिवादिया को चयन में पात्र घोषित किया गया। उसके बाद वीडीओ ने उसे दरकिनार कर फाइल में प्रेमकुमारी का आरकेसीएल का कंप्यूटर दक्षता प्रमाण पत्र जोड़कर एक अंक बढ़ाते हुए आठ अंक किए और उसे पात्र बता कर फाइल भेज दी।

ये भी पढ़ें

‘भगा-भगा कर एनकाउंटर करो’, गैंगस्टर्स की धमकी पर भड़कीं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत

Published on:
18 Feb 2026 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर