बाराबंकी

‘ओए पंडित किधर जा रहा…’ मुस्लिम पड़ोसन के साथ देवा शरीफ जा रहे युवक से मारपीट; अभद्रता

Barabanki Deva Sharif incident : बाराबंकी में देवा शरीफ जा रहे एक युवक से मारपीट की गई। युवक अपनी मुस्लिम महिला पड़ोसन के साथ देवा शरीफ गया था।
2 min read
Feature image
महिला पड़ोसन के साथ देवा शरीफ गया था युवक हरीश शर्मा, PC- Patrika

बाराबंकी : बाराबंकी में देवा शरीफ जा रहे एक युवक से मारपीट की गई। युवक अपनी मुस्लिम पड़ोसन के साथ देवा शरीफ गया हुआ था। मुस्लिम महिला अंदर दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाने गई हुई थी। इस दौरान युवक बाहर खड़ा हुआ था। तभी एक दुकानदार ने आवाज लगाई, ओए पंडित किधर जा रहा… और उससे बहस करने लगा।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पीड़ित युवक का नाम हरीश शर्मा है। वह अपनी पड़ोसन के साथ देवा शरीफ चादर चढ़ाने गया था। युवक के साथ आई महिला अंदर चादर चढ़ाने चली गई। युवक चादर चढ़ाने जाने के लिए खड़ा था। तभी एक दुकानदार ने उसे बुलाया और बोला- ओए पंडित कहां जा रहा है…इधर आ और उससे बहस करने लगा। युवक आरोप है कि दुकानदार ने उसे थप्पड़ मारा और जबरन उसके माथे पर लगे तिलक को धुलवा दिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना मामले का संज्ञान लिया। युवक ने अपनी महिला पड़ोसन के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी दुकानदार जावेद वारसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ASP त्रिपाठी ने बताया कि देवा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि निष्पक्ष जांच चल रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दरगाह ट्रस्ट बोला- यह स्वीकार नहीं

दरगाह ट्रस्ट ने इस घटना का कड़ी निंदा की। ट्रस्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कौमी एकता क् खिलाफ हैं। ट्रस्ट ने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं आपसी सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ती हैं। दरगाह हमेशा से भाईचारे की प्रतीक रही है।

Updated on:
06 Feb 2026 03:40 pm
Published on:
06 Feb 2026 03:40 pm