बाराबंकी

बाराबंकी में सपाइयों ने सेना के जवान को पीटा…कसूर सिर्फ इतना, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का किया विरोध

बृहस्पतिवार को एक जनसभा के दौरान सपा विधायक सुरेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर सैनिक की विधायक समर्थकों ने जमकर पिटाई की। सेना का जवान छुट्टी पर गांव आया है।
2 min read
Apr 09, 2026
Up news, barabanki news
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, घायल सैनिक

Barabanki News: बाराबंकी के हसेमऊ गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की सभा चल रही थी। इस दौरान छुट्टी पर आए सेना के जवान ने मंच पर चढ़कर पीएम मोदी की तारीफ कर दी, आरोप है कि यह सुनते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पिटाई से घायल जवान ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

मंच से सपाई कर रहे थे पीएम पर अशोभनीय कमेंट

जानकारी के मुताबिक सतरिख के हसेमऊ गांव में गुरुवार को CC रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद सेना के जवान विकास दीप ने आरोप लगाया कि मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। उन्होंने माइक से इतना ही कहा कि मोदी अच्छे प्रधानमंत्री हैं, इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित जवान ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से सेना में तैनात हैं और इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं।

विरोध पर सपाइयों ने सेना के जवान को पीटा

उनका कहना है कि पीएम मोदी की बड़ाई करता देख कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह पीट दिया, जिससे उनके सिर, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। बाद में उनका उपचार कराया गया। कार्यक्रम में एक सपा विधायक भी मौजूद थे। सतरिख थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आयोजक ने कहा- हल्की धक्का-मुक्की हुई, मारपीट नहीं

कार्यक्रम आयोजक शेर बहादुर सिंह ने कहा कि विधायक अपने कार्यों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान एक जवान अचानक माइक छीनने लगा। वह कार्यक्रम में व्यवधान डालने लगा। उन्होंने बताया कि मौके पर भीड़ अधिक थी, जिस वजह से हल्की धक्का-मुक्की हो गई। उन्होंने मारपीट की घटना से साफ इनकार किया है।

Updated on:
09 Apr 2026 10:35 pm
Published on:
09 Apr 2026 10:35 pm