बाराबंकी

बाराबंकी: मौलाना ने मासूम बच्ची के साथ की शर्मनाक हरकत, गुस्साए लोगों ने घर में डाला ताला 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक मामला सामने आया है जहां एक मौलवी ने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। इस घटना के बाद आरोपी घर से फरार है, गुस्साए लोगों ने उसके घर में ताला लगा दिया।
less than 1 minute read
Sep 20, 2024
Feature image
मौलवी ने नाबालिग बच्ची के साथ कीअश्लील हरकत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना ने जो शर्मनाक हरकत की है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक पांचवी क्लास की छात्रा अपने बीमार भाई के इलाज के लिए मौलवी के पास गई, लेकिन मौके का फायदा उठाकर मौलाना ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह वह अपने आप को मौलाना के चंगुल से निकल कर भागी और अपने पिता को सारी आपबीती सुनाई। 

मौलाना ने बच्ची के साथ की शर्मनाक हरकत 

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, उनके बड़े बेटे की तबीयत काफी खराब चल रही थी। बीमार बेटे की तबीयत में सुधार के लिए उसने अपनी नाबालिग बेटी को मौलाना के पास पानी में फूंक करवाने के लिए भेजा था। आरोप है कि बच्ची जब मौलाना के पास पहुंची तो उसने बच्ची का हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ काफी अश्लील हरकतें की। वह बच्ची के साथ काफी देर तक छेड़खानी करता रहा।

मामले की जांच कर रही पुलिस 

बच्ची के शोर मचाने पर घबराया मौलाना मौके से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने उसके घर पर ताला लगा दिया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बच्चियों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। पीड़ित परिवार ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Updated on:
20 Sept 2024 04:58 pm
Published on:
20 Sept 2024 04:58 pm