बाराबंकी

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पीएल पुनिया का बड़ा खुलासा, यूपी इन्वेस्टर्स मीट पर योगी सरकार को घेरा

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पीएल पुनिया का बड़ा बयान, कहा- सरकार के लिए यूपी इन्वेस्टर्स मीट से ज्यादा जरूरी है ये काम

2 min read

बाराबंकी. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर पीएल पुनिया ने प्रदेश सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स मीट से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है यहां का माहौल ठीक करना। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव के लिए था, आगे नहीं।

2019 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के अश्वमेध को रोकने के लिए विपक्षी एकता की चर्चाएं खूब हो रही हैं। मगर लगता लगता है वर्चस्व की लड़ाई में यह सम्भव नहीं है। कुछ ऐसा ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता डॉक्टर पी.एल.पुनिया के बयानों से लगता है, जो अब गठबन्धन के लिए तैयार नहीं दिखाए देते। प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के साथ 2019 के चुनावी गठबंधन पर पुनिया ने साफ किया कि सपा से उनका गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए था आगे नहीं और यह बार उन्हें स्पष्ट बता दी गयी थी। अब कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार है और लोगों का रुख भी कांग्रेस पार्टी की ओर है। यह बात हाल ही में सम्पन्न उप चुनावों से स्पष्ट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

2019 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को नेता मानने से किया इनकार

कांग्रेस मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगी
पीएल पुनिया ने कहा, 'समाजवादी पार्टी से उनका समझौता केवल और केवल विधानसभा के लिए है, उससे आगे नही हैं। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ में चुनाव लड़ने जा रही है और पूरा रुझान अब कांग्रेस पार्टी की ओर से है। मध्य प्रदेश , पंजाब, केरल और राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने दमदार प्रदर्शन किया है।

पहले माहौल ठीक करे सरकार, फिर निवेशकों को बुलाये : कांग्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए उद्योगपतियों के एक सम्मेलन आहूत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी इस सम्मेलन का गवाह बन रहे हैं। लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश में नए -नए उद्योगों का आगमन सम्भव हो सकेगा, जिससे बेरोजगारों को रोजगार सम्भव हो सकेगा। उन्होंने यूपी इनवेस्टर समिट पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति आयें और उद्योग लगें। लोगों को रोजगार मिले। इसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन इससे पहले युपी का माहौल ठीक किया जाना महत्वपूर्ण है।

सरकार को माहौल बिगाड़ने में महारत हासिल है: पीएल पुनिया
पीएल पुनिया ने कहा कि यह सरकार इन्डस्ट्री लगाने की तो बात करती है, लेकिन इसके लिए लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर होता है वह कहां से लाएंगे? जो भाईचारे का माहौल होना चाहिए, सद्भावना का माहौल होना चाहिए, वह कौन लायेगा? यह लोग तो उसे बिगाड़ने में महारत रखते हैं, उसको सुधारने में नहीं। पीएल पुनिया ने कहा कि अच्छे से अच्छा उद्योगपति, अच्छी से अच्छी संभावना रहते हुए यह जोखिम नहीं लेता। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इन्वेस्टर मीट से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि सरकार यहां का माहौल ठीक करे और एक बेहतर वातावरण बनाये। पीएल पुनिया ने कहा कि सरकार गरीबों को शिक्षा उपलब्ध कराये, जो बेरोजगार हैं, उनको रोजगार उपलब्ध कराये, लेकिन इस सरकार में अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

तेंदुए के ‘एंकाउंटर’ पर अखिलेश यादव ने दिया सबसे बड़ा बयान, कही ये जरूरी बात
Published on:
20 Feb 2018 06:26 pm
Also Read
View All