बाराबंकी

Barabanki News: स्कूल का छज्जा गिरने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, मचा हड़कंप

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में छत गिरने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

less than 1 minute read
Aug 23, 2024

बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र जहांगीराबाद स्थित एक स्कूल में शुक्रवार की सुबह एक छज्जा गिर गया। बच्चे स्कूल शुरू होने से पहले उस पर खड़े थे। छज्जा गिरने के बाद कई बच्चे घायल हो गए आनन फानन सभी बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया।

छज्जा गिरने से मचा हड़कंप 

छज्जा गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को आठ बजे बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे। कई बच्चे स्कूल के पहले मंजिले पर बने छज्जे पर खड़े थे तो वहीं कुछ बच्चे नीचे खड़े थे। इसी दौरान 20 फिट लंबा छज्जा गिर गया जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

डीएम ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और डीआईओएस की कमेटी बनाई जा रही है। जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।  डीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। वहीं, सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने बच्चों के इलाज की कमान संभाली है। 

Published on:
23 Aug 2024 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर