बारां

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 : सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने किया अंतर्राज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण

पर्यवेक्षकों ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से आवागमन करने वाले वाहनों की जांच प्रक्रिया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा अवैध धन, शराब या अन्य वस्तुओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी ली।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
Anta Assembly by election 2025
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देती टीम। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा एवं पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने रविवार को शाहबाद क्षेत्र में अंतर्राज्यीय मार्ग पर स्थापित बॉर्डर चेक पोस्ट बेंहठा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देश

पर्यवेक्षकों ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से आवागमन करने वाले वाहनों की जांच प्रक्रिया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा अवैध धन, शराब या अन्य वस्तुओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर चौकसी और सघन जांच सुनिश्चित की जाए।

यह वीडियो भी देखें

11 नवंबर को होगी वोटिंग

इस अवसर पर शाहबाद सीओ रिछपाल मीणा, तहसीलदार अनीता सिंह, थाना प्रभारी प्रेमसिंह मीणा तथा लाइजनिंग अधिकारी उपस्थित रहे। अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत 11 नवम्बर को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

Updated on:
26 Oct 2025 06:55 pm
Published on:
26 Oct 2025 06:55 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’