बारां

बारां में नशे में दरिंदगी: प्रेम जाल में फंसाकर बुलाया, फिर दोस्तों संग किया गैंगरेप

Baran Gangrape Case: बारां जिले के एक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के कथित प्रेमी ने उसे गांव स्थित अपने पुराने मकान पर बुलाया, जहां शराब पिलाने के बाद पहले खुद बलात्कार किया और फिर अपने तीन दोस्तों को बुला लिया जिन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

2 min read
May 19, 2026
बारां में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्रतीकात्मक तस्वीर

Baran Gangrape Case: बारां जिले के एक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के कथित प्रेमी ने उसे गांव स्थित अपने पुराने मकान पर बुलाया, जहां शराब पिलाने के बाद पहले खुद बलात्कार किया और फिर अपने तीन दोस्तों को बुला लिया जिन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Murder: पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने युवक को दी खौफनाक सजा, हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट

यह है पूरा मामला

पुलिस उपाधीक्षक रामानंद यादव ने बताया कि आरोपी बारां निवासी पवन कुमार जाटव और पीड़िता के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। रविवार को आरोपी ने महिला को झांसा देकर अपने गांव स्थित आवास पर बुलाया था। वहां दोनों ने शराब पी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया जहां बाद में उसके तीन दोस्तों ने भी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता से पैसे भी छीन लिए।अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ एक दिन के लिए, गांव स्थित पुराने मकान पर आया हुआ था। घटना के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने की सभी आरोपियों की पहचान

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बीती रात आरोपियों के संभावित छिपने के ठिकानों पर दबिश भी दी लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिले। हालांकि पुलिस सभी चारों आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : पति-पत्नी झगड़ रहे थे, समझाने गया, कुल्हाड़ी से बड़े भाई की कर दी हत्या
Also Read
View All