बारां

Baran Mandi Bhav: लहसुन में जोरदार तेजी, गेहूं के भाव लुढ़के, पढ़ें मंडी अपडेट

Baran Mandi Bhav: बारां कृषि उपज मंडी में गेहूं की बम्पर आवक लगातार जारी है। शनिवार को मंडी में करीब एक लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई। हालांकि भाव में पिछले दिनों की तुलना में काफी गिरावट रही।

2 min read
Apr 11, 2026
मंडी फोटो-एआई जेनरेटेड

बारां। कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं और लहसुन के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को मंडी में गेहूं की बम्पर आवक जारी रही, जिससे इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई। करीब एक लाख कट्टों की आवक के बीच गेहूं का अधिकतम भाव घटकर 2775 रुपए प्रति क्विंटल रह गया, जबकि कुछ दिन पहले यह 3050 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था।

व्यापारियों के अनुसार, गुजरात से मांग कमजोर पड़ने के कारण गेहूं के भाव में 200 से 250 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। हालांकि मील क्वालिटी और सामान्य गेहूं के दाम अभी भी संतोषजनक स्तर पर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें

रोज टपरी पर नाश्ता करता है ये बंदर, बेखौफ अंदाज ने बना दिया लोगों का चहेता

यह वीडियो भी देखें :

इसलिए गेहूं के भाव गिरे भाव

मंडी में 20 मार्च के बाद से लगातार भारी मात्रा में गेहूं की आवक हो रही है। 26 मार्च को तो आवक 3.50 लाख कट्टों से भी अधिक दर्ज की गई थी। इस दौरान बाहरी राज्यों, खासकर गुजरात की खरीद के चलते भावों में तेजी आई थी, लेकिन अब मांग कम होने से बाजार ठंडा पड़ गया है।

लहसुन के भाव में तेजी

वहीं दूसरी ओर लहसुन के बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। शनिवार को करीब 4 हजार कट्टों की आवक के बावजूद लहसुन के भाव में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला लहसुन शनिवार को बढ़कर 16,400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया।

एवरेज लहसुन के भाव

वहीं एवरेज माल 8210 से 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। मंडी में देशी लहसुन में बॉक्स क्वालिटी 9000 से 11 हजार रुपए, फूलगोला 7500 से 9 हजार रुपए, लड्डू 5000 से 7000 रुपए तथा लाटरी 3140 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

दक्षिण भारत से लहुसन की मांग

व्यापारियों का कहना है कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से बढ़ती मांग के चलते लहसुन के भाव में यह तेजी आई है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

पाली: सरस गोल्ड दूध सस्ता, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत; नई दरें 15 अप्रेल से होंगी लागू
Published on:
11 Apr 2026 06:45 pm
Also Read
View All