बारां

बारां जिले में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 3 भैंसों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

राजस्थान के बारां जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पर जा रही चार भैंसों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 6:17 PM IST
baran accident
Baran Accident: हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन और पड़ी भैंसें (फोटो-पत्रिका)

बारां। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क पर जा रही चार भैंसें उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एसयूवी का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया।

हादसा बारां जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर केलवाड़ा की तरफ स्थित एक ढाबे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सड़क पर चार भैंसें जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही भैंसें सड़क पर गिर पड़ीं। इनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्ष घटनाक्रम के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। भैंसों से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। घायल भैंस का उपचार कराया जा रहा है।

भंवरगढ़ के राजा मेव की थीं भैंसें

बताया जा रहा है कि हादसे में मृत और घायल हुई भैंसें भंवरगढ़ कस्बे के राजा मेव की थीं। एक साथ तीन पशुओं की मौत से पशुपालक को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, हादसे के बाद कार में सवार लोगों और वाहन मालिक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था और उसमें कितने लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिया है। घटना के संबंध में अभी तक पुलिस में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
16 Nov 2026, 6:17 PM IST
Published on: