बारां

Weather: ओले और तेज आंधी-बारिश के बाद शुरू होगा नया हीटवेव का दौर, जानें 6-7-8-9-10-11 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD Latest Alert: आज राजस्थान के कोटा-बारां समेत कई जिलों में आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिली। लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में फिर से तेज गर्मी और हीटवेव का दौर शुरू होने वाला है।

less than 1 minute read
May 05, 2026
फोटो: AI

Today's Weather News: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिले। कहीं तेज आंधी, धूलभरी हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत दी तो अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Weather Update: राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी-बारिश से मिली राहत, जनजीवन प्रभावित

मंगलवार को कोटा-बारां में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई। वहीं सोमवार को कई इलाकों में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम बदल गया। जलवाड़ा, बड़गांव, पलायथा, हरनावदाशाहजी और गऊघाट सहित कई क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद कई जगहों पर बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले में रखी फसल और चारे को भी नुकसान पहुंचा है।

आज भी आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है। जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 8 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी।

9-10-11 मई: हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मई से प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर बनेंगे 9 एंट्री-एग्जिट पॉइंट, भूमि अधिग्रहण के लिए ये 50 गांव चिन्हित, देखें लिस्ट
Published on:
05 May 2026 03:07 pm
Also Read
View All