बारां

मांग ने बढ़ाए मक्का और लहसुन के ‘भाव’ पंजाब, हरियाणा समेत प्रदेश के कई जिलों से आ रही मांग

पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर तथा जयपुर समेत कई जिलो में मक्का की डिमाण्ड बनी हुई है।

2 min read
Nov 12, 2024
पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर तथा जयपुर समेत कई जिलो में मक्का की डिमाण्ड बनी हुई है।

बारां कृषि उपजमंडी में मक्का की बम्पर आवक

mandi news : बारां. कृषि उपज मंडी में सोमवार को मक्का की बम्पर आवक हुई। वही मक्का के भावो में भी तेजी रही। मंडी में विभिन्न जिन्सो की अच्छी आवक को देखते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग अलग दिन मक्का व धान की नीलामी की व्यवस्था की गई है। सोमवार को मंडी में मक्का की करीब सवा लाख कट्टों की आवक हुई।

नई व्यवस्था से राहत

मंडी प्रशासन की ओर से की गई नीलामी की नई व्यवस्था से मंडी में व्यापारियों व किसानों को राहत मिली है। इसके चलते जहां ढेरियां लगाने में सुगमता रही वही माल के उठाव में भी परेशानी नही उठानी पड़ी है। अब मंगलवार को मंडी में मक्का के अलावा धान तथा अन्य की ही नीलामी की जाएगी।

जिंसों में रही तेजी

मंडी में सोमवार को मक्का उच्चतम 2502 रुपए प्रति ​क्विंटल तक के भाव से नीलाम की गई। बंद बाजार से खुलते बाजार में करीब 50 रुपए की तेजी रही। मंडी में मक्का न्यूनतम 2040 रुपए प्रति ​क्विंटल तथा ओसत भाव 2200 प्रति ​क्विंटल रहे। वहीं लहसुन में भी करीब 4000 रुपए प्रति ​क्विंटल की तेजी रही। उच्चतम बंद बाजार भाव जहां 34 हजार रुपए प्रति ​क्विंटल थे] वह बढकऱ 38 हजार रुपए प्रति ​क्विंटल तक पहुंच गए। लहसुन न्यूनतम 19 हजार से लेकर 38 हजार रुपए प्रति ​क्विंटल रहे। वही ओसत भाव 26 हजार 690 रुपए प्रति ​क्विंटल तक रहे। वहीं सोयाबीन तथा चने में मंदी रही। जहां पूर्व में सोयाबीन के भाव 46 सौ रुपए प्रति ​क्विंटल के पार थे वही 44 सौ रुपए पर पहुंच गए है। चने में भी काफी मंदी रही पूर्व के भावो की तुलना में करीब 800 रुपए प्रति ​क्विंटल तक गिरावट हो चुकी है। सोमवार को मण्डी में 6581 रुपए प्रति ​क्विंटलके भाव से बिका।

प्रदेश सहित कई राज्यों में भेज रहे

देश के पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में मक्का की अच्छी डिमाण्ड बनी हुई है। राजस्थान में पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर तथा जयपुर समेत कई जिलो में मक्का की डिमाण्ड बनी हुई है। मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया की पंजाब व हरियाणा में एथेनाल के प्लांट लगे हुए है। जिनमें भी मक्का की भारी डिमाण्ड बनी हुई है। साथ ही मक्का से बनने वाली खाद्य व अन्य सामग्री में उपयोग के चलते मक्का की मांग बनी हुई है।

Updated on:
12 Nov 2024 12:02 pm
Published on:
12 Nov 2024 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर